एक्सप्लोरर

सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार करते ही अस्पताल क्यों ले गई यूपी पुलिस? सामने आई बड़ी वजह

Indore missing couple:राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. 9 दिन बाद यानि 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए थे. 23 मई को दोनों लापता हो गए थे.

Indore Couple Missing: इंदौर के बहुचर्चित मिसिंग कपल केस में सोमवार, 9 जून को बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर से मिली है. जबकि उसके पति राजा रघुवंशी की लाश मेघालय में मिली थी. दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए शिलांग गये थे. सोनम वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर बदहवास मिली. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसे पुलिस हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है.

यहां बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई  को हुई थी. 9 दिन बाद यानि   20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए थे. 23 मई को शिलॉन्ग के नोंग्रियाट गांव में लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए थे. वहीँ 2 जून को राजा का शव सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक गहरी खाई में मिला था और पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी.

सोनम का कोई सुराग नहीं मिल रहा था

वहीँ सोनम का 16 दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला. जिससे कई सवाल खड़े हो रहे थे. उधर राजा के परिवार ने मेघालय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी और परिवार ने यह भी आशंका जताई थी कि सोनम का अपहरण हुआ है और बांग्लादेश सीमा की निकटता के चलते मानव तस्करी का शक जताया था.

ढाबे पर मिली सोनम

8/9 जून की रात करीब 1 बजे सोनम गाजीपुर के आकुशपुर इलाके में एनएच-31 पर स्थित काशी चाय जायका ढाबे पर पहुंची. ढाबे के मालिक साहिल यादव के मुताबिक सोनम रो रही थी और उसने फोन मांगकर इंदौर में अपने परिवार से बात की. साहिल ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सोनम को हिरासत में लिया गया.

वहीं जानकारी के मुताबिक सोनम ने पुलिस को सरेंडर किया और राजा की हत्या में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया है. उधर  मेघालय पुलिस ने इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही सुपारी देकर पति राजा की हत्या करवाई है.

सोनम से पूछताछ जारी

यूपी पुलिस सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर रही है. जबकि अभी वन स्टॉप सेंटर में उसे लाया गया है उससे पहले अस्पताल ले जाकर उसका चेकअप भी पुलिस ने करवाया है. मेघालय पुलिस की SIT और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. सबके जेहन में यही सवाल है कि आखिर सोनम ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget