एक्सप्लोरर

आगरा पहुंची भारतीय प्रादेशिक सेना की साइकिल यात्रा, कमांडिंग ऑफिसर संध्या यादव ने किया स्वागत

Agra News: आगरा में प्रादेशिक सेना की साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया. यह साइकिल यात्रा प्रादेशिक सेना के 75 साल पूरे होने पर आम लोगों को प्रादेशिक सेना से जोड़ने के लिए यात्रा निकाली गई है.

Indian Territorial Army Cycle Yatra in Agra: भारतीय प्रादेशिक सेना की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर सेना की ओर से ऐतिहासिक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें बर्फीली पहाड़ियों से लेकर समुद्र तट तक की साइकिल यात्रा की जा रही है. देश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक साइकिल यात्रा पहुंच रही है, जिसका आज आगरा किले पर स्वागत हुआ. भारतीय प्रादेशिक सेना की एक टुकड़ी ऐतिहासिक साइकिल यात्रा पर निकली है. सियाचिन लेकर समुद्र के तट अंडमान निकोबार के आखिरी आइलैंड तक लंबी यात्रा निकाली जा रही है. सियाचिन से होते हुए भारतीय प्रादेशिक सेना की टुकड़ी दिल्ली होते हुए आज आगरा पहुंची और आगरा में सैन्य अधिकारियों ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया.

आगरा में कमांडिंग ऑफिसर संध्या यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया. यह साइकिल यात्रा भारतीय प्रादेशिक सेना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आम जनों को प्रादेशिक सेना से जोड़ने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जा रही है. यह साइकिल यात्रा करीब 5500 किलोमीटर की है, जिसे प्रादेशिक सेना के सैन्य अधिकारी लेकर निकले हैं. प्रादेशिक सेना के अधिकारी प्रति दिन करीब 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर आगे बढ़ते जा रहे हैं. प्रादेशिक सेना की साइकिल यात्रा आज आगरा पहुंची और कल आगरा से ग्वालियर के लिए आगे जायेगी.

क्या है साइकिल यात्रा का उद्देश्य?

प्रादेशिक सेना की साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे मेजर ए एस रावत ने बताया कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य है कि हमारी 75वी वर्षगांठ का मौका है और हम पहाड़ों से लेकर समुद्र तक की साइकिल यात्रा कर रहे है, जिसकी दूरी करीब 5500 किलोमीटर है. यात्रा के जरिए हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं और प्रादेशिक सेना से कैसे आम लोग जुड़ सकते हैं इसको लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जब हम साइकिल यात्रा पर निकले तो जहां-जहां से हम निकल रहे हैं वहां पर आम लोगों का उत्साह देख कर हमारा मनोबल बढ़ता जा रहा है. लोगों का सहयोग, स्वागत हमें ताकत दे रहा है. आम लोग जब हमारे पास आते हैं तो वो पल भावुक करने वाला होता है.
आगरा पहुंची भारतीय प्रादेशिक सेना की साइकिल यात्रा, कमांडिंग ऑफिसर संध्या यादव ने किया स्वागत

आम लोग भी प्रादेशिक सेना में हो सकते हैं शामिल?

प्रादेशिक सेना साइकिल यात्रा को लेकर आगरा किले की कमांडिंग ऑफिसर संध्या यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि लोगों को पता चले कि प्रादेशिक सेना के कितने अंग है. सिटीजन आर्मी से आम लोग कैसे जुड़ सकते हैं. आम लोग सिटीजन आर्मी में आ सकते हैं, जिससे वह अपनी पेंशन को पूरा कर सकते हैं और देश की सेवा कर सकते हैं. साइकिल यात्रा आज हमारे यहां पहुंची है और हमने स्वागत किया है. हमें बड़ा गर्व हो रहा है कि हमें इनको होस्ट करने का मौका मिला है. आगे साइकिल यात्रा ग्वालियर की ओर जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'मुंह पर तकिया रख अब्बू ने अम्मी को मार डाला', 5 साल के मासूम ने खोला हत्यारे पिता का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget