एक्सप्लोरर

'मुंह पर तकिया रख अब्बू ने अम्मी को मार डाला', 5 साल के मासूम बेटे ने खोला हत्यारे पिता का राज

Hapur Crime: हापुड़ में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी थी. अब इस हत्या के राज से पर्दा उठ गया है. ये राज हत्यारे पिता के पांच साल के बेटे उजेर ने उठाया है. उसने अपनी नानी को सब कुछ बताया है.

Hapur Murder Case: यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी 27 वर्षीय विवाहित महिला रुखसार की गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मृतक महिला के पति शाहनवाज ने अपने ससुराल वालों को इसकी सूचना दी. परिजनों ने मृतका रुखसार के शव को हापुड़ के पिलखुआ स्थित कब्रिस्तान में उसको दफना दिया था.

मृतक महिला के 5 साल के बच्चे उजेर ने अपनी नानी के सामने मां की हत्या का राज खोल दिया, जिसके बाद परिजनों ने हत्यारे पति शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल मजिस्ट्रेट लवी त्रिपाठी की मौजूदगी में कब्रिस्तान से मृतका के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पत्नी को शादी के बाद से ही मारता पीटता था पति

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रुखसार की शादी करीब 8 साल पहले गांव सलाई के रहने वाले शाहनवाज नाम के युवक से हुई थी. शादी के बाद महिला के दो बच्चे हुए, जिनमें एक बड़ी बेटी अलीशा उम्र लगभग 7 वर्ष और एक पुत्र उजैर उर्फ बल्लू उम्र लगभग 5 वर्ष है. मृतक के भाई इमरान की तरफ से गाजियाबाद के मसूरी थाने में मामले की लिखित शिकायत देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. अपनी शिकायत में उसने लिखा कि शादी के बाद से ही शाहनवाज उनकी बहन को मारता पीटता था. वो 8 महीने तक अपने मायके में रही और आपसी समझौते के बाद वह अपने सुसराल में पति के साथ रहने लगी थी.

पांच साल के बेटे ने खोला हत्यारे पिता का राज 

बीती 19 अगस्त 2024 की रात पति शाहनवाज ने अपनी पत्नी रुखसार की हत्या कर दी. शाहनवाज ने हमें बताया कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है, जिसके बाद रुखसार का कब्रिस्तान में दफन भी कर दिया गया. वहीं महिला के मौत के 3 दिन बाद उसके 5 वर्षीय बेटे उजैर उर्फ बल्लू ने बताया कि उसकी अम्मी (रुखसार) को पापा ने रात को पीटा था. अम्मी के मुंह पर तकिया रखकर उसके ऊपर बैठ गए थे, जिससे उनकी मौत हुई. जिसके बाद मृतका के भाई ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद मसूरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

5  वर्ष के मासूम  बच्चे उजेर ने बताया, "अम्मी की मुंह पर तकिया रख कर अब्बू मार रहे थे. अम्मी की लात लगने से मेरी आंखे खुल गई. अब्बू ने कहा किसी को बताना मत फिर मम्मी की आंखे बंद हो गई और पैर भी रुक गए.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर CCTV से निगरानी, AI टेक्नोलॉजी का पहली बार हुआ प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget