एक्सप्लोरर

Railway Alert News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यूपी जाने वाली कई ट्रेन 15 जनवरी तक रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Canceled: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के रास्ते चलने वाली 32 ट्रेनों को 15 जनवरी तक निरस्त किया है. बाराबंकी स्टेशन पर 12 दिसंबर से 05 जनवरी तक यार्ड रिमाडलिंग का कार्य किया जाना है.

UP News: बाराबंकी स्टेशन पर 12 दिसंबर से 05 जनवरी तक यार्ड रिमाडलिंग का कार्य होगा, जिसके चलते रेलवे ने 15 जनवरी तक 32 ट्रेनों को निरस्त कर दिया. जबकि 52 ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी, साथ स्टार्टिंग और एंडिंग स्टेशन में बदलाव किया गया है. जिसके चलते रेल मुसाफिरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं. रेलवे अपना संसाधन बढ़ाने में जुटा है. प्रमुख रूटों पर दूसरी और तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. इसके अलावा स्टेशनों पर प्लेटफार्म बढ़ाने, ओवरब्रिज बनाने आदि का कार्य भी चल रहा है. 

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
रेलवे की ओर से बताया गया कि 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक बरौनी से चलने वाली 15203/15204 बरौनी-लखनऊ जं० एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. 05 से 15 जनवरी तक गोमतीनगर से चलने वाली 15113/15114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. 04 से 14 जनवरी तक छपरा कचहरी से चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. 11 दिसंबर से 16 जनवरी तक गोरखपुर से चलने वाली 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. 

11 दिसंबर से 15 जनवरी को चलने वाली छपरा से  22531/22532 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. गोरखपुर से 12, 19, 26 दिसंबर तथा 02 एवं 09 जनवरी को चलने वाली 12597/12598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. इसी तरह पाटलिपुत्र से 05 से 15 जनवरी को चलने वाली 12529/12530 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं० एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. इसके अलावा रेलवे ने मुजफ्फरपुर से 14, 21, 28 दिसंबर तथा 04 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 15269/15270 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस निरस्त किया है. ग्वालियर से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी मेल निरस्त रहेगी. उदयपुर सिटी से 11, 18 एवं 25 दिसंबर तथा 01 व 08 जनवरी को चलने वाली 19615/ 19616 उदयपुर सिटी-कामाख्या
एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. बांद्रा टर्मिनस से 10, 17, 24 एवं 31 दिसंबर तथा 07 एवं 14 जनवरी को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस निरस्त की गई है.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14, 21 एवं 28 दिसंबर तथा 04, और 11 जनवरी को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. गोरखपुर से  गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11080) 16, 23 एवं 30 दिसंबर तथा 06 एवं 13 जनवरी को निरस्त रहेगी. छपरा-लखनऊ जं० एक्सप्रेस (15053) 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक निरस्त रहेगी. लखनऊ जं० से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं०-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

नकहा जंगल से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. गोमतीनगर से 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. छपरा से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 15083 छपरा- फर्रुखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. फर्रूखाबाद से 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. हावड़ा से 15, 22 एवं 29 दिसंबर तथा 05 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 05079 हावड़ा-गोमतीनगर पूजा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी. गोमतीनगर से 14, 21 एवं 28 दिसंबर तथा 04 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 05080 गोमतीनगर-हावड़ा पूजा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट 
इसके अलावा रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है. गोरखपुर से कोचूवेली, बरौनी-एर्नाकुलम, गोरखपुर-सिकंदराबाद के बीच चलने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. जो गोरखपुर- यशवंतपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को गोरखपुर से अयोध्या-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP News: नोएडा में समधी हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी, अवैध हथियार भी हुआ बरामद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget