एक्सप्लोरर

पर्यटन के नए कीर्तिमान रच रहा वाराणसी, साल 2025 की शुरुआत में इतने श्रद्धालु पहुंचे काशी

UP News: वाराणसी ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. साल 2025 की शुरुआत में ही वाराणसी में आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

Kashi Vishwanath Dham: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित भगवान काशी विश्वनाथ की नगरी अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से वाराणसी ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. साल 2025 की शुरुआत में ही वाराणसी में आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024 के जनवरी से मार्च के बीच जहां करीब 2.56 करोड़ भारतीय पर्यटक बनारस पहुंचे थे, वहीं 2025 के इन्हीं तीन महीनों में यह संख्या बढ़कर 11.46 करोड़ से ज्यादा हो गई है. यानी सिर्फ तीन महीनों में करीब 8.89 करोड़ अधिक भारतीय पर्यटक काशी आए हैं. यह 77.59% की बढ़त है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी खासा इजाफा देखने को मिला है. 2024 की पहली तिमाही में जहां 98,961 विदेशी सैलानी वाराणसी आए थे, वहीं 2025 के इन्हीं महीनों में यह संख्या बढ़कर 1,50,425 हो गई, जो 34.21% की वृद्धि को दर्शाता है.

आखिर क्यों बढ़ रही है काशी में पर्यटकों की संख्या?
काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, गंगा घाटों का कायाकल्प, सुंदर सड़कें, साफ-सफाई, नई रोपवे परियोजना, पर्यटन पुलिस, क्रूज़ सेवा, और गंगा आरती जैसे आयोजन अब देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं. वाराणसी अब केवल एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी बन चुकी है. पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र रावत के अनुसार, बीते आठ वर्षों में बनारस में हुआ विकास आज रंग दिखा रहा है. पहले जहां यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में होती थी, अब यह आंकड़ा करोड़ों में पहुंच चुका है.

2024 बनाम 2025 – पर्यटकों की संख्या (जनवरी से मार्च)

वर्ष 2024

माह भारतीय पर्यटक     विदेशी पर्यटक
जनवरी 72,55,719      27,247
फरवरी 80,30,385      36,139
मार्च 1,03,92,527        35,575
कुल- 2,56,78,631       98,961

वर्ष 2025
माह भारतीय पर्यटक       विदेशी पर्यटक
जनवरी 4,79,68,503.       64,165
फरवरी 6,05,85,171.       44,943
मार्च 60,57,565               41,317
कुल- 11,46,11,239       1,50,425

यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि वाराणसी अब केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यटन का ग्लोबल ब्रांड बन चुका है. सरकार का लक्ष्य है कि इस ट्रेंड को और आगे बढ़ाया जाए ताकि न सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई मिले.

ये भी पढ़ें: भगवान काशी विश्वनाथ को नहीं सताएगी गर्मी, ठंडक के लिए गर्भगृह में लगाया गया खास फव्वरा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget