एक्सप्लोरर

Bharat vs India: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को दी नाम बदलने की सलाह, सुझाया ये अनोखा नाम

India vs Bharat Renaming Row: इंडिया और भारत नाम विवाद के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि देश का नाम बदलने से पहले बीजेपी को अपना नाम बदलना चाहिए.

India Name Change Row: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 के आयोजन की तैयारी जोरो-शोरों पर चल रही है. इसी दौरान सामने आए राष्ट्रपति के डिनर निमंत्रण पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा होने पर देश का नाम बदले जाने पर राजनीति तेज हो गई है. पूरा विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहा है. फिलहाल अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देश का नाम बदले जाने की चर्चाओं के बीच बीजेपी को अपना नाम बदलने की सलाह दे दी है.

दरअसल ज्यादातर बीजेपी नेताओं का कहना है कि इंडिया नाम अंग्रेजों ने अपने शासनकाल के दौरान देश को दिया था. उनका कहना है कि अंग्रेजों का दिया गया नाम गुलामी की मानसिकता को दर्शाता है. ऐसे में वह नाम बदलने की कवायद का समर्थन कर रहे हैं. इसी बीच अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी को उसके नाम से अंग्रेजी भाषा के शब्द 'पार्टी' को निकालकर 'दल' किए जाने की सलाह दे डाली है.

अखिलेश ने बीजेपी को दी पार्टी का नाम बदलने की सलाह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि 'वैसे तो भाषाओं का मिलन और परस्पर प्रयोग बड़ी सोच के लोगों के बीच मानवता और सौहार्द के विकास का प्रतीक माना जाता है, फिर भी अगर संकीर्ण सोचवाली भाजपा और उसके संगी-साथी किसी भाषा के शब्द को गुलामी का प्रतीक मानकर बदलना ही चाहते हैं तब तो सबसे पहले भाजपा को भी अपना एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए और अपने नाम में से अंग्रेज़ी का शब्द ‘पार्टी’ हटाकर स्वदेशी परंपरा का शब्द ‘दल’ लगाकर अपना नाम भाजपा से भाजद कर देना चाहिए.'

देश का नाम बदलने को लेकर मचा घमासान

इस पोस्ट के साथ ही अखिलेश यादव ने हैशटैग करते हुए 'नहीं चाहिए भाजद' लिखा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में विपक्ष के नेता हैं और अक्सर बीजेपी का विरोध करते नजर आते हैं. फिलहाल इन दिनों देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' किए जाने की संभावना के बीच राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. जिसे लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी का विरोध करती नजर आ रही हैं. देश का नाम India से बदलकर भारत किए जाने की संभावना के बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि देश का नाम बदलने की सोच संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का विरोध करने के बराबर है.

इसे भी पढ़ें-

Sanatan Dharma Row: उदयनिधि स्टालिन से मिलने तमिलनाडु जाएंगे जगद्गुरु परमहंस आचार्य, कहा- 'उसका सिर कलम करके लौटूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget