एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या कांग्रेस और सपा के बीच सीटों पर बन गई बात? राम गोपाल यादव ने दिए संकेत, कहा- 'मंजिल दूर...'

Lok Sabha Election 2024 UP: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच शुक्रवार को हुई तीसरी बार की बैठक भी बेनतीजा रही. सीट शेयरिंग को लेकर कोई फ़ैसला नहीं हो पाया.

INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में गुरुवार को हुआ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तीसरी बैठक भी बेनतीजा रही. दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई फ़ॉर्मूला तय नहीं हो सका. हालांकि बैठक के बाद जब समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव बाहर निकले तो उन्होंने ये संकेत ज़रूर दिए कि बातचीत सकारात्मक दिशा में हो रही है. उन्होंने कहा कि मंज़िल दूर नहीं है, जल्द ही फ़ैसला हो जाएगा.
 
यूपी में इंडिया गठबंधन के तीन अहम घटक दल हैं कांग्रेस, सपा और आरएलडी. कांग्रेस रालोद से बात नहीं करेंगी. क्योंकि जयंत चौधरी का सपा से गठबंधन हैं. माना जा रहा है कि सपा और रालोद में पहले ही सीटों को लेकर बात हो चुकी हैं. यानी अब सिर्फ़ कांग्रेस के साथ ही बात होनी है. रामगोपाल यादव ने भी इस बात के संकेत दिए हैं. बैठक के बाद सपा नेता ने कहा, 'मंज़िल दूर नहीं है. यूपी की अस्सी सीटों पर अब फ़ैसला होने वाला है. सभी सीटों पर बात बन जाएगी.' 

एक-एक सीट को लेकर हो रही है चर्चा
ख़बर के मुताबिक़ इंडिया गठबंधन अब हर कदम फूंक-फूंककर रख रहा है. सपा कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस ने कोई शर्त नहीं रखी है. सूत्रों के मुताबिक़ दोनों दल हर सीट पर क्रमवार आंकलन कर रहे हैं. एक-एक सीट को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि कैसे एक कॉमन उम्मीदवार दिया जाए. बड़ी बात ये हैं कि इन सभी दलों के बीच इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि हफ़्ते भर के अंदर सीट शेयरिंग का एलान कर दिया जाएगा. इसे लेकर कोई असमंजस नहीं है. यूपी और महाराष्ट्र में कोई परेशानी नहीं होगी.

एबीपी को मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने कोई शर्त नहीं रखी है. टेबल पर किसी बात को लेकर कोई पार्टी अड़ी नहीं है. गठबंधन में फ़िलहाल कोई परेशानी नहीं दिख रही है. इससे पहले हुई बैठक के बाद भी रामगोपाल यादव ने कहा कि आधा रास्ता तय हो गया है, आधा बाक़ी है. वहीं कांग्रेस भी ये साफ कर चुकी हैं, कि अगर गठबंधन में किसी को लेकर बात नहीं बनती है तो राहुल गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद अखिलेश यादव से बात करेंगे लेकिन ये तब होगा जब वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएँगे.

UP Weather Today: यूपी में कोहरे और कड़ाके की सर्दी की मार जारी, आज भी शीत दिवस का अलर्ट, जानें- मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget