एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: यूथ कांग्रेस का Super Shakti She अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को सशक्त करने का प्रण

UP News: इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यूथ कांग्रेस की महासचिव निवेदिता सिंह ने कहा कि आज के समय में देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेकों प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं.

Congress Super Shakti She Campaign: मणिपुर की घटना से आहत होकर कांग्रेस पार्टी ने देश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक कदम उठाया है. कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण के तहत 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम करने की योजना बनाई है. यूथ कांग्रेस पार्टी की यूपी अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए यूथ कांग्रेस के बेंगलुरु में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में "Super Shakti She" अभियान की शुरुआत की थी. इस कार्यक्रम के तहत ही यह किया गया है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस को हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेंगी.

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय जॉइंट सेक्रेटरी और "सुपर शक्ति शी" कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर रोशनी कुशल जायसवाल ने कहा कि आज भारतीय हुआ कांग्रेस की तरफ से हमें अपने देश में महिला सशक्तिकरण और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देने वाले समर्पित अभियान की घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है. उन्होंने कहा है इससे हम महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में आगे आकर नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.

इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यूथ कांग्रेस की महासचिव निवेदिता सिंह ने कहा कि आज के समय में देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेकों प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास हो रहा है और इसी असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है. जिससे देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर निर्भर ना रहे.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी भी हमेशा प्रयास करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आएं. इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन स्तर पर 33 फीसदी महिला आरक्षण के तहत संगठन में ज्यादा ज्यादा महिलाओं की भागीदारी का प्रयास किया है. आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश, जिला और तहसील स्तर पर महिलाओं से झंडारोहण करावेगी. इसके साथ ही इस कार्यक्रमों में महिलाओं की प्रतिभागिता अधिक हो इसके लिए जोर-जोर से तैयारिया भी शुरू कर दी हैं. इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी 2024 चुनाव के पहले आधी आबादी में अपनी पकड़ बनाना चाहती है जो उन्हे लोकसभा के चुनाव में फायदा पहुंचा सके.

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा की राज्य कार्यकारिणी घोषित, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को मिली ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget