एक्सप्लोरर

Azam Khan: आजम खान के करीबियों के घर पर इनकम टैक्स का छापा, जेल में बंद हैं सपा नेता

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान सीतापुर की जेल में बंद हैं. उन्हें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी.

Azam Khan News: पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आजकल सुर्खियों में हैं. उन्हें लेकर सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान देखने को मिल रही है. इसी बीच शुक्रवार (27 अक्टूबर) को आजम खान के करीबियों पर आईटी (Income Tax) विभाग ने छापेमारी की है. रामपुर में सपा नेता के करीबियों के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है. बताया जा रहा है कि लगभग 50 गाड़ियों में सवार होकर आयकर विभाग की टीम के लोग दिल्ली से रामपुर पहुंचे हैं. जो कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर रहे हैं.

आयकर विभाग की टीम पहले समाजवादी पार्टी के नेता फरहत खान और शावेज खान के घर पहुंची और फिर अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमार कर रही है. स्थानीय रामपुर पुलिस भी मौके पर कानून व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों के यहां यह कार्रवाई हो रही है. कुछ दिन पहले आजम खान के घर और ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी और अब उनके करीबियों पर आयकर विभाग की यह छापेमार करवाई हो रही है.

आजम खान को लेकर राजनीति गरमाई 

आजम खान को उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी. इस केस में उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को भी सात-सात साल की सजा मिली है. तीनों फिलहाल अलग-अलग जेलों में बंद हैं. आजम खान जहां सीतापुर की जेल में हैं तो उनके बेटे हरदोई की जेल में और पत्नी रामपुर की जेल में बंद हैं. उन्हें लेकर प्रदेश के सियासत भी तेज है.

सपा और कांग्रेस दोनों ने ही आजम खान को समर्थन देते हुए बीजेपी सरकार की आलोचना की है. इस बीच इन दोनों पार्टियों में जुबानी जंग भी चल रही है. सपा के नेता आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस आजम खान पर डोरे डाल रही है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को सीतापुर की जेल में आजम खान से मिलने भी गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई. 

अजय राय से नहीं की मुलाकात

जेल प्रशासन ने कहा कि आजम खान ने मिलने से इनकार कर दिया. जबकि अजय राय ने कहा कि हमने जेल द्वारा आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं. हमने कल जेल मैनुअल के अनुसार आवेदन भी भेजा था और अपने कार्यालय से एक मेल भी भेजा था. इन सबके बाद, जेल प्रशासन ने हमें बताया कि हम उनसे (आजम खान) नहीं मिल सकते. वे राज्य सरकार के दबाव में हमें उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं. घबराई सत्ता ने हम सभी को मुलाकात करने से रोक दिया. साजिश के तहत एक जनप्रिय नेता को जेल में रखना उचित नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में बिगड़ी हवा, AQI पहुंचा 350 के पार, जानें- प्रमुख शहरों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget