एक्सप्लोरर

Coronavirus in Uttarakhand: सरकार का बड़ा फैसला, आज से तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी ऑफिस

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार से सभी ऑफिस को अगले तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय किया है. प्रभारी सचिव (स्वास्थ्य) पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा यहां जारी एक आदेश में कहा गया है संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित ऑफिसों को छोड़कर प्रदेश के सभी ऑफिस 23, 24 और 25 अप्रैल को बंद रखे जाएंगे.

देहरादून. कोरोना वायरस संक्रमण की बेकाबू होती दूसरी लहर के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार से सभी ऑफिस को अगले तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय किया है. इससे पहले प्रदेश भर में कोविड-19 के 3,998 नए मरीज सामने आए और 19 अन्य की मृत्यु हो गई. मुख्य सचिव ओम प्रकाश के संक्रमित होने की पुष्टि के एक दिन बाद उनके प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने बताया कि मुख्य सचिव ने पिछले दस दिन में उनके संपर्क में आए अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है.

इस बीच, राज्य लोक सेवा आयोग से स्वास्थ्य विभाग को 345 नए चिकित्साधिकारी मिल गए जिनकी जल्द ही तैनाती कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड प्रकोप के बीच इन चिकित्सकों के मिलने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी. उन्होंने फिर दोहराया कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार विस्तार प्रदान किया जा रहा है और महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तत्पर है. मुख्यमंत्री ने यहां निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की और कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकारी और निजी सभी उपलब्ध संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग जरूरी है.

प्रभारी सचिव ने जारी किया आदेश
प्रभारी सचिव (स्वास्थ्य) पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा यहां जारी एक आदेश में कहा गया है संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित ऑफिसों को छोड़कर प्रदेश के सभी ऑफिस 23, 24 और 25 अप्रैल को बंद रखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी ऑफिस के भीतर और आसपास सेनिटाइजेशन किया जाएगा . इसके अलावा, प्रदेश में अग्रिम आदेशों तक सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान जैसे स्कूल, कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आइटीआई, कोचिंग संस्थान, विश्वविद्यालय बंद कर दिये गए हैं .

अबतक 1,972 मरीजों की हुई मौत
अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन कार्य जारी किया जाएगा. हालांकि, किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को आवागमन की छूट दी जाएगी लेकिन उन्हें संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र अपने साथ रखना अनिवार्य होगा. नए मामलों के साथ ही प्रदेश में अब तक 138010 मरीजों में महामारी की पुष्टि हो चुकी है जबकि 1972 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है . प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 26980 है और 106271 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 26,169 नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 306 मरीजों की मौत

पुजारी को नहीं मिला बेड, असदुद्दीन ओवैसी ने की मदद, AIMIM द्वारा संचालित अस्पताल में करवाया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget