एक्सप्लोरर

Saharanpur: लॉकडाउन में नहीं बिकी गोभी, तो चला दिया खेत में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर

सहारनपुर में लॉकडाउन में गोभी नहीं बिक सकी तो, परेशान किसान अपने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया. किसान का कहना है कि इस बार मुनाफा तो दूर, किराया भी नहीं निकल सका.

सहारनपुर: लॉकडाउन ने किसानों की भी कमर तोड़ दी है. फूलों के बाद अब सब्जियों की खेती करने वाली किसान भी लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं. लॉकडाउन में जिस तरह से किसानों की सब्जियों की कीमत धड़ाम हुई हैं, उससे किसानों की कमर टूट गई है. जिससे किसान मानसिक रूप से तनाव में आ गया है.
वैसे तो लॉकडाउन के दौरान सब्जी खरीददारों के कम होने की वजह से सभी सब्जियों के भाव जमीन पर हैं, लेकिन गोभी की खेती में भारी-भरकम लागत के बावजूद कुछ न मिलने से परेशान किसान ने गोभी के खड़े खेत में ट्रैक्टर चला दिया. दरअसल, सहारनपुर के थाना गंगोह के वजीरपुर मार्ग पर स्थित राशिद मलिक व साजिद मलिक ने 8 बीघा खेत पर फूल गोभी लगाई थी. जिसमें काफी लागत लगाने के बाद जब तैयार फसल मंडी भेजी गई, तो वहां से मुनाफा तो दूर, किराया भी घर से ही देना पड़ा.
saharanpur-cauliflower-kisan1
राशिद ने बताया कि गोभी का बीज 48 हजार रुपये किलो आया था, जिसमें काफी महंगी पेस्टीसाइड और मजदूरों को मजदूरी देने के बाद 8 बीघा में करीब 40 हजार से ऊपर की लागत आई थी, लेकिन जब फसल देहरादून मंडी भेजी गई, तो पांच रुपये तक ही बिकी. जिससे बारदाना, मजदूरी व किराया भी नहीं निकला. जिससे जेब से ही किराया देना पड़ा. पैसे न होने के कारण फसल पर कीटों के प्रभाव को कम करने के लिए पेस्टीसाइड भी नहीं छिड़क पाए. इस कारण कई किसानों की फसल भी खराब हो गई. उन्होंने बताया कि पिछले साल रमजान महीने में 40 से 50 रुपये तक गोभी बिक रही थी, लेकिन इस बार पांच से 10 रुपए तक ही बिक रही है.
पड़ोसी किसान सुखविंदर सिंह ने भी 4 बीघा, हिमांशु ने ढाई बीघा पत्ता गोभी के अलावा कई किसानों ने फसलों में ट्रैक्टर चला दिया है. इसके अलावा अन्य सब्जियों के भाव भी लॉकडाउन में नीचे गिर गए हैं. किसानों को लॉकडाउन ने बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है. किसानों की सस्ती कीमत पर बिक रही सब्जियों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. वर्ना किसान सब्जियों की फसल से मुंह मोड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget