एक्सप्लोरर

प्रयागराज : 35 गायों की मौत का जिम्मेदार कौन? लापरवाही या आकाशीय बिजली ने ली जान

प्रयागराज के कादीपुर गांव की अस्थाई गौशाला में 35 गायों की मौत का मामला सामने आया है। इतनी बड़ी तादाद में गायों की मौत पर प्रशासन में हड़ंकप मच गया है। गायों की मौत का असल वजह जानने के लिए उनके शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कुंभ नगरी प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर खोली गई गौशाला में सरकारी अमले की लापरवाही से 35 गायों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी अमले का दावा है कि इन गायों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि स्थानीय लोग इन दावों को झुठला रहे हैं। उनका कहना है कि ज्यादातर गायें भूख व बीमारी की वजह से मरी हैं। वैसे मौके पर जो हालात नजर आ रहे हैं, वह भी सरकारी अमले की लापरवाही साफ बयां कर रहे हैं।

प्रयागराज : 35 गायों की मौत का जिम्मेदार कौन? लापरवाही या आकाशीय बिजली ने ली जान

पूरा आश्रय स्थल घुटने भर से ज्यादा पानी मे डूबा हुआ नजर आ रहा है। पानी भरा होने की वजह से अंदर जाने का रास्ता ही नहीं बचा है। गौशाला में साढ़े तीन सौ के करीब गायों को खुले आसमान के नीचे रखा जाता था। पूरी गौशाला में दस फिट का भी कोई टिन शेड नहीं है। चारे और पानी के लिए सिर्फ दर्जन भर हौदे बने हुए हैं। यहां के 27 कर्मचारियों के लिए तीन झोपड़ी बनाई गई है, लेकिन वह भी पानी व कीचड़ में डूबी हुई नजर आईं।

प्रयागराज : 35 गायों की मौत का जिम्मेदार कौन? लापरवाही या आकाशीय बिजली ने ली जान

गौशाला सुनसान जगह पर है। आसपास रिहाइशी बस्ती नहीं है। यहां तक जाने का कच्चा रास्ता कीचड़ में डूबा मिला। प्रयागराज में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में यहां के कर्मचारियों से खुले आसमान के नीचे घुटने भर पानी मे घुसकर गायों की सेवा करने की उम्मीद करना ही बेमानी है। ज्यादातर गायों की मौत बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की रात को हुई है। कई स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां गायों को न भरपेट चारा दिया जाता था और न ही उनकी ठीक से देखभाल की जाती थी। लोगों काआरोप है कि गायों की मौत भूख, खुले आसमान में बारिश के पानी मे भीगने, बीमार होने व लापरवाही की वजह से ही हुई है।

प्रयागराज : 35 गायों की मौत का जिम्मेदार कौन? लापरवाही या आकाशीय बिजली ने ली जान

मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकारी अमला अब हरकत में आया है। उसने मौत का शिकार हुई गायों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें पड़ोस में ही दफना दिया है। पीएम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। गौशाला में बची हुई 309 गायों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वहां अब साफ सफाई, चारे पानी व शेड के इंतजाम किए जा रहे हैं। बची हुईं गायों की हालत इस गौशाला में गौवंश की सेवा की पूरी कड़वी हकीकत खुद ही बयां कर रही है।

प्रयागराज : 35 गायों की मौत का जिम्मेदार कौन? लापरवाही या आकाशीय बिजली ने ली जान

प्रयागराज की फबलपुर तहसील के कांदी गांव की इस गौशाला की स्थापना इसी साल 29 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर की गई थी। इन दिनोंहां 344 गायें थीं, जिनमें से 35 की मौत के बाद अब सिर्फ 309 ही बची हुई हैं। सरकारी मशीनरी के दावों पर यकीन करते हुए अगर यह मान भी लिया जाए कि 35 गायों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, तो भी इस गौशाला में सरकारी अमले की लापरवाही साफ नजर आई, जिसका असर गायों की हालत पर भी दिखाई दिया।

प्रयागराज : 35 गायों की मौत का जिम्मेदार कौन? लापरवाही या आकाशीय बिजली ने ली जान

मामले के तूल पकड़ने के बाद डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। एडीएम प्रशासन की अगुवाई में गठित टीम को अधिकतम तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। हालांकि जांच में लीपापोती से आगे कुछ होने की उम्मीद कम ही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget