एक्सप्लोरर

Noida: दो और मरीजों ने कोरोना को हराया, शारदा हॉस्पिटल से अबतक 10 लोग ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

नोएडा के शारदा हॉस्पिटल से शनिवार को दो और मरीजों ने कोरोना को हराया। अबतक 10 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा में कोरोना वायरस से लड़कर स्वस्थ हुए दो मरीजों के लिए ताली बजाकर और पुष्प वर्षा करके उनकी अस्पताल से विदाई की गई। ये दोनों मरीज शारदा हॉस्पिटल में भर्ती थे, जो ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिन दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनके सेक्टर-8 निवारी सुनेश और सेक्टर-93 निवासी रिंकी शामिल हैं। शनिवार सुबह ही दोनों को दूरी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसने बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी के साथ अब  तक शारदा अस्पताल 10 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सुरेश और रिंकी बने विजेता, कोरोना को हराया

सेक्टर-8 के रहने वाले सुरेश और सेक्टर-93 की रहने वाली रिंकी न शनिवार को कोरोना को हराकर अपने आप को विजेता के रूप में प्रस्तुत किया। शनिवार सुबह जैसे ही उनकी कोरोना की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई, तो उनकी खुशी का ठिकाना देखने लायक था। उन्होंने ठीक होने के बाद कार्यरत लोगों को धन्यवाद किया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से कहा कि आपने मुझे नई जिंदगी दी है, मैं आपको उम्रभर याद रखूंगा। जिस तरह से आप सब ने मेरा ख्याल रखा। उन्होंने अन्य मरीजों के भी जल्द ही विजेता बनने का भरोसा दिलाया। बता दें कि शारदा हॉस्पिटल में अबतक 10 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं।

हॉस्पिटल की टीम ने पुष्प वर्षा कर दी विदाई

शारदा हॉस्पिटल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ रंजीत गुल्यानी ने अपने शारदा हॉस्पिटल के कार्यरत टीम के साथ पुष्प वर्षा करके दोनों को हॉस्पिटल से विदाई दी। डॉक्टर कुंदन कुमार और डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने दोनों को डिस्चार्ज पत्र सौंपा।

दोनों को होम क्वारंटाइन के लिए कहा गया

शारदा हॉस्पिटल में मुख्य संचालन अधिकारी रवि किरण ने बताया कि शनिवार को दो और कोरोना के मरीजों को ठीक करके डिस्चार्ज किया गया है। दोनों मरीजों ने पूरे मेडिकल स्टाफ की जमकर तारीफ की है।हमने 14 दिन के होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें:

लखनऊ यूनिवर्सिटी में कोविड-19 के सैंपल की टेस्टिंग की तैयारी, KGMU की मदद से स्थापित होगी लैब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget