एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मोदी है तो मुमकिन है..', इमरान मसूद ने किया पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग का समर्थन

UP News: इमरान मसूद ने पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग का समर्थन किया है. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर कहा कि अगर वो गठबंधन में शामिल नहीं हुईं तो जीरो पर आउट हो जाएंगी.

Imran Masood News: पश्चिम यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग के बाद सियासत तेज हो गई है. पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद (Imran Masood) ने भी केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने मंगलवार (3 अक्टूबर) को कहा कि ये वक्त की मांग है. मोदी है तो मुमकिन है. वहीं बीजेपी नेता संगीत सोम (Sangeet Som) के 'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि उन्हें जनसंख्या के बारे में जानकारी ही नहीं है. बिहार की तरह यूपी में भी जातीय गणना के आंकड़े जारी हों. 

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान का समर्थन करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाना अब वक्त की मांग है. वो केंद्रीय मंत्री हैं उनके हर लफ्ज में वजन है, मोदी हैं तो मुमकिन है शायद उन्हें समझ आ जाए, पश्चिमी यूपी के हर आदमी की वही भावना है, जो संजीव बालियान की है. न्याय के लिए 750 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, राजनीतिक रूप से भी भेदभाव हो रहा है.

संगीत सोम को दिया जवाब

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो ये मिनी पाकिस्तान बन जाएगा. यहां हिन्दू अल्पसंख्यक रह जाएंगे, यहां एक वर्ग की आबादी ज्यादा बढ़ रही है, ये मांग बिल्कुल जायज नहीं है. संगीत सोम के इस बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें इसकी पूरी जानकारी ही नहीं है. बिहार की तरह यूपी में भी जातीय जनगणना के आंकड़े जारी होने चाहिए. 

 मायावती को लेकर कही ये बात

इमरान मसूद ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर भी हमला बोला और कहा कि अगर बसपा सुप्रीमो गठबंधन में शामिल नहीं हुईं तो जीरो पर आउट हो जाएंगी. साल 2007 में अपने दम पर सरकार बनाने वाली मायावती की पार्टी ने 2022 में सिर्फ एक सीट पर दम तोड़ दिया. मिशन मूवमेंट को बचाने की जिम्मेदारी मायावती की है, उन्हें गठबंधन में आना चाहिए, नहीं तो बहुत जगह उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे, कई सीटों पर जमानत भी नहीं बचेगी. 

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने बिहार के जातीय सर्वे पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव के पीडीए पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget