एक्सप्लोरर

Bageshwar By Election 2023: बागेश्वर उपचुनाव के लिए BJP का किसे मिलेगा टिकट? प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में होगा फैसला

Uttarakhand News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक का आयोजन देहरादून में होगा.

Uttarakhand By Election 2023: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट (Bageshwar Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव के लिए 17 अगस्त से नामांकन शुरू होगा. बागेश्वर सीट पर कब्जा जमाने के लिए कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP), उत्तराखंड क्रांति दल (Uttarakhand Kranti Dal) और बीजेपी (BJP) जोरशोर से तैयारी कर रही है. सभी पार्टियों की तरफ से उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है. बीजेपी आज शाम तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक का आयोजन देहरादून में होगा.

बागेश्वर उपचुनाव में BJP का किसे मिलेगा टिकट?

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रत्याशी के नाम पर मंथन करेंगे. पार्टी प्रत्याशी पर समहमित बन जाने के बाद नाम का पैनल केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जाएगा. बागेश्वर सीट से दिवंगत नेता चंदन राम दास के किसी परिजन को टिकट मिलने की चर्चा है. चर्चा ये भी है कि बीजेपी किसी दूसरी पार्टी से आए शख्स को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है. नामों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. चंदन राम दास के किसी परिजन को टिकट दिए जाने के पीछे जनता की सहानुभूति भुनाने की रणनीति बताई जा रही है.

आज शाम की अहम बैठक में नाम पर लगेगी मुहर

चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर सीट पर जनता 5 सितंबर को मताधिकार का इस्तेमाल करेगी. प्रत्याशियों को नामें के वापस लेने की अंतिम तारीख 21 अगस्त तक है. 8 सितंबर को बागेश्वर उपचुनाव के नतीजे आ जाएंगे. बागेश्वर उपचुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए लिटमस टेस्ट है. लोकसभा चुनाव से पहले बागेश्वर जीतने के बाद बीजेपी का मनोबल बढ़ेगा. चंदन राम दास के किसी रिश्तेदार को टिकट देकर बीजेपी बागेश्वर में सहानुभूति की लहर पर सवार होना चाहती है.

Flying Kiss Row: 'अगर वो हाथ भी हिलाएंगे तो BJP के लोगों को...', फ्लाइंग किस पर राहुल गांधी के समर्थन में शिवपाल यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget