एक्सप्लोरर

बिहार से लगी कुशीनगर की ये पुलिस चौकी बनी वसूली का अड्डा, 100 से 500 रुपये देने के बाद आगे बढ़ पाते हैं ट्रक

यूपी का कुशीनगर जिला बिहार राज्य से सटा है. यहां बॉर्डर पर ट्रक वालों से जमकर वसूली होती है. ट्रक वालों की माने तो एक प्राइवेट व्यक्ति हर ट्रक से उगाही करता है. इसके अलावा ये सब पुलिस के संरक्षण में चलता है.

कुशीनगर. योगी सरकार पुलिस में भ्रष्टाचार खत्म करने के लाख दावे कर ले लेकिन उनकी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है. कुशीनगर पुलिस नेशनल हाईवे पर बिहार आने व जाने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करती है. बॉर्डर पर पुलिस प्राइवेट व्यक्ति को रखकर वसूली कराती है. यहां बाकायदे इसका रेट फिक्स है कि हर ट्रक से कितना लेना है. यहां गाड़ियों की जांच नहीं की जाती बल्कि वसूली की जाती है. यहां माल लदे ट्रक पैसा देकर ही यूपी की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं.

बिहार से आती हैं बालू लदी गाड़ियां

बिहार से सोनपुर का पीला बालू यूपी के सीमावर्ती जनपदों में आता है. पुलिस इन गाड़ियों से खुलेआम वसूली करती है. कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना का बहादुरपुर चौकी बिहार बार्डर पर स्थित है. इस चौकी की स्थापना तो बार्डर और हाइवे पर होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने के लिए किया गया था लेकिन अब यह पुलिस चौकी अवैध वसूली का अड्डा बन गई है.

सूत्र बताते हैं कि इस चौकी और थाने पर ऊंची पहुंच वालों की ही पोस्टिंग होती है. बकायदा इसकी बोली लगाई जाती है. जब इस मामले में पुलिस का पक्ष लेने का प्रयास किया तो पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया. ऐसा नहीं है कि उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है. बिना उनकी सहमति के पत्ता तक नहीं हिलेगा.

ट्रक ड्राइवर कहते हैं कि शिकायत किससे कहे.. ट्रक ड्राइवर राम राठ कहते हैं कि रात में एक किलोमीटर की लाइन लग जाती है. प्राइवेट बन्दा रहता है. शिकायत किसको करेंगे, कोई सुनवाई नहीं करता है. 100 से लेकर 150 तक की वूसली प्रति दिन होती है. ट्रक ड्राइवर सुरेंद्र कहते हैं कि जितने बार आएंगे, 100 से 200 की वसूली होती है. ड्राइवर राहुल कहते हैं कि चौकी पर वसूली जारी रहती है. 1000 से 500 तक मागंते हैं. एक बार मैं आया तो मेरा मोबाइल छीन लिए और गाड़ी का पेपर छीन लिए बाद में पैसा देकर हम गए यहां से.

शिकायत के नाम पर कहते हैं कि शिकायत किससे करें जब सब लोग पैसा देकर जाते हैं तो हमको भी देना ही है. ड्राइवर सतीश कहते हैं कि बालू लदी गाड़ियों से वसूली होती है. 500 से 600 रुपये प्रति ट्रक प्रति दिन वसूली होती है.

ये भी पढ़ें.

कल से पटरी पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, यात्रा करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

प्रयागराज: अतीक के खिलाफ दर्ज 113 मुकदमों की केस डायरी थाने से गायब, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Video: जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
Embed widget