एक्सप्लोरर

Basti News: कोर्ट का स्टे ऑर्डर होने के बावजूद दबंगों ने कब्जा ली किसान की जमीन, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

Basti News: बस्ती के देइसांड गांव में चार बिस्वा जमीन पर किसान राम चंद्र का अधिकार है. डेढ़ बिस्वा जमीन पर पड़ोसी दबंगों ने जबरन कब्जा जमा लिया है. उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है.

UP News: बस्ती जनपद में दबंगों के हौसले बुलंद हैं. उनके आगे कोर्ट का आदेश भी मायने नहीं रख रहता. स्टे होने के बाद भी पुलिस ऑर्डर का पालन नहीं करवा पा रही है. उसका खामियाजा काश्तकार को उठाना पड़ रहा है. मालिक अपनी ही जमीन को नहीं बचा पा रहा है. दबंग कानून को ताक पर रखकर दूसरे की जमीन को सरेआम कब्जा कर रहे हैं. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के देइसांड गांव का है. किसान राम चन्द्र की मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर दबंगों ने जमीन कब्जा ली. दबंगों से जमीन वापस पाने के लिए राम चन्द्र ने एसडीएम से लेकर पुलिस थाने का चक्कर लगा लिया. फरियाद अनसुनी कर दी गई. आरोप है कि पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद, दिलीप चौधरी और विवेक चौधरी ने जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कार्य करा लिया.

दबंगों के लिए कोर्ट का ऑर्डर नहीं रखता मायने 

राम चन्द्र का कहना है कि गाटा संख्या 812 की जमीन बैनामशुदा है. कुल आठ बिस्वा जमीन का आधा बंटवारे के बाद भाई महेंद्र वर्मा के पास चली गई. चार बिस्वा जमीन पर उनका अधिकार है. दबंग राजेंद्र और दिलीप ने मिलकर उनकी चार में से डेढ़ बिस्वा जमीन पर जबरन कब्जा जमा लिया है. शिकायतकर्ता राम चंद्र परिवार समेत मुंबई में रहते हैं. उनकी पैतृक संपत्ति बस्ती जिले में है. दबंगों ने उनके हिस्से की जमीन को कब्जा कर लिया है. 2018 को सिविल जज जूनियर डिविजन खलीलाबाद की तरफ से जमीन पर स्टे का ऑर्डर भी है.

पुलिस की मिलीभगत से जमीन हड़पने का आरोप

स्टे ऑर्डर होने के बावजूद दबंगों ने पुलिस की मिलीभगत से जमीन पर निर्माण कार्य करा लिया. कोर्ट के माध्यम से जमीन की पैमाइश का आदेश अभी तक रुका हुआ है. पीड़ित राम चन्द्र न्याय की गुहार के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. दबंगों के आगे कोर्ट का आदेश मायने नहीं रखता. राम चंद्र को जमीन से हाथ धोने का डर सता रहा है. सदर एसडीएम विनोद पांडे ने बताया कि मामला जमीन विवाद का है. लेखपाल को जांच करने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी. लालगंज थाने के एसओ का कहना है कि मौके पर पुलिस ने कई बार निर्माण कार्य रुकवाया था. उन्होंने बताया कि पुलिस की बिना जानकारी में निर्माण कार्य हुआ है. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उचित कार्रवाई की जाएगी. 

UP News: नूंह में हिंसा के बाद बुलडोजर की कार्रवाई, सपा सांसद एसटी हसन बोले- 'ऐसा जुल्म नहीं करना चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget