एक्सप्लोरर

Varanasi: मणिकर्णिका घाट पर अवैध तरीके से कब्जे से लोगों में भारी नाराजगी, जानें- पूरा मामला

Varanasi: वाराणसी के मणिकर्णिका महाश्मशान में बाबा के वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम स्थल पर लकड़ी व्यापारियों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

Varanasi: वाराणसी के मणिकर्णिका महाश्मशान पर विवाद गहरा गया है. महाश्मशान नाथ वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम स्थल पर लकड़ी व्यापारियों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है. उनका कहना है कि अगर इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर वो आंदोलन करेंगे. 

मणिकर्णिका महाश्मशान पर अवैध कब्जा

दरअसल मणिकर्णिका महाश्मशान पर बाबा का वार्षिक श्रंगार किया जाता है. सैकड़ों सालों से ये कार्यक्रम चैत्र नवरात्र में इस स्थल पर किया जाता रहा है. लेकिन अब बाबा महाश्मशान वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम स्थल पर लकड़ी व्यापारियों ने अवैध रूप से लकड़ी रख कब्जा कर लिया था. जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में भी लाया गया है लेकिन प्रशासन की तरफ से इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा.

टूटने की कगार पर सैकड़ों साल पुरानी परंपरा

बाबा श्मशान नाथ सेवा समिति के उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद दिलीप यादव ने बताया कि धर्मनगरी काशी में चैत्र नवरात्र पर सप्तमी के दिन महाश्मशान घाट पर अनूठी महफिल सजती है. धधकती चिताओं के बीच नगरवधुओं के पांव में घुंघरू रातभर इस महफिल में बजते रहते हैं. लेकिन अब इस कार्यक्रम स्थल पर अवैध रूप से लड़कियां रखकर कब्जा कर लिया गया है. जिससे सैकड़ों सालों से चली आ रही पंरपरा टूटने का कागार पर है. 

6 अप्रैल से शुरू होना है कार्यक्रम

दिलीप यादव ने कहा कि बाबा श्मशान नाथ का तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव इस बार 6 अप्रैल से शुरू होगा. जिसमें पहले दिन बाबा का रुद्राभिषेक पूजन हवन का कार्यक्रम है. दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. 8 अप्रैल प्राचीन परम्परा को निभाते हुए नगर वधुएं बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगी. ऐसे में अगर इस जगह से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो इस परंपरा का निर्वाह करना मुश्किल हो जाएगा. देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है. 

यह भी पढ़ें:

UP MLC Election 2022: 30 सीटों के लिए मैदान में 139 उम्मीदवार, इन सीटों पर बीजेपी-सपा में सीधा मुकाबला

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, गोरखपुर से चुने गए हैं विधायक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget