एक्सप्लोरर

Heart Attack: अचानक नाचते-गाते क्यों हो रहा है हार्ट अटैक? कानपुर आईआईटी की रिसर्च से उठेगा रहस्य से पर्दा!

Heart Attack Cases: पिछले कुछ समय में नाचते-गाते, घूमते-फिरते हार्ट अटैक और चंद सेकेंड में मौत के कई वीडियोज सामने आए हैं. आम लोगों के साथ कई सेलिब्रिटी भी ऐसी घटनाओं का शिकार बन चुके हैं.

Kanpur IIT Research On Heart Attack: इन दिनों हार्ट अटैक की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. आजकल नाचते-गाते, बैठे-बैठे ही हार्ट अटैक हो रहा है और चंद सैकेंड में मौत हो जाती है. जिसने लोगों को गंभीर चिंता में डाल दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल अचानक इस तरह से धोखा क्यों दे रहा है. इस रहस्य से अब कानपुर आईआईटी पर्दा उठाएगी. इसके लिए गंगवाल स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में शोध किया जाएगा. शोध के लिए आईआईटी ने दुनिया भर के शोधार्थियों से आवेदन मांगे है. उनके आवेदनों पर विचार कर शोध को शुरू किया जाएगा.  

पिछले काफी समय से नाचते-गाते, घूमते-फिरते, जिस तरह से सभी उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और चंद सेकेंड में मौत के कई वीडियोज सामने आए हैं. आम लोगों के साथ कई सेलिब्रिटी भी ऐसी घटनाओं का शिकार बन चुके हैं. ऐसे में सभी के मन में कौतूहल है कि ऐसा क्यों हो रहा है. अब इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए आईआईटी कानपुर ने शोध शुरू करने का बीड़ा उठाया है. आईआईटी कानपुर हार्ट अटैक के कारणों की खोज करेगा. शोध के लिए आईआईटी ने दुनिया भर के शोधार्थियों से 22 जून तक आवेदन मांगे है.

आईआईटी कानपुर के अलावा नारायणा हेल्थ एसजीपीजीआई सहित कई अन्य मेडिकल संस्थान भी इस रिसर्च में सहयोग करेंगे. इससे पहले संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम कृत्रिम हृदय पर भी काम कर रही है. जल्द ही इसका एनिमल ट्रायल शुरू किया जाएगा और इसके सफल होने पर 2025-26 में इसका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा. संस्थान में हार्ट अटैक के कारण के अलावा, हार्ट अटैक आने से पहले कुछ संकेत मिल सके इसके लिए सिस्टम तैयार किया जाएंगे. एमआरआई, ईसीजी के डेटा के आधार पर कार्डियो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी सिम्युलेटर विकसित किया जाएगा, जो अटैक आने से पहले ही कुछ संकेत दे देगा.  

इसकी मदद से रूटीन चेकअप के लिए आने वाले रोगियों की इस मशीन से सटीक जानकारी मिल सकेगी. दरअसल लोगों में हार्टअटैक आना आम बात है, लेकिन जिस तरह से बीते एक-दो सालों में हर आयु वर्ग के लोगों में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ी हैं उसके बाद आईआईटी की ये रिसर्च काफी अहम होने जा रही है. कुछ महीनों पहले कानपुर में क्रिकेट के मैदान में रन लेने के लिए दौड़ते हुए युवक को हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई. नांदेड़ में अपने रिश्तेदार की शादी में युवक डांस करते हुए अचानक मौत हो गई थी. इन सभी उदाहरणों के बाद आईआईटी कानपुर की यह रिसर्च मील का पत्थर साबित हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस? रायबरेली में क्या होगी पार्टी की रणनीति! हुआ ये बड़ा फैसला
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget