एक्सप्लोरर

Kanpur News: जब चाहो तब बारिश! IIT कानपुर का कमाल, क्लाउड सीडिंग से आर्टिफिशियल बारिश का मशीनी परीक्षण सफल

Kanpur News: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि आईआईटी कानपुर में एक अनोखा प्रयोग किया गया है, जिसमें क्लाउड सीडिंग के लिए परीक्षण उड़ान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है.

IIT Kanpur News: देश में क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) के जरिए कृत्रिम बारिश (Artificial Rain) कराने में बड़ी सफलता हासिल हुई है. आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)  ने 23 जून को क्लाउंड सीडिंग के लिए एक परीक्षण उड़ान को सफलता पूर्वक आयोजित किया, जिसके जरिए 5 हजार फीट की ऊंचाई से एक पाउडर गिराया गया जिससे कृत्रिम बादल बन गए. ये परीक्षण नगर विमानन निदेशालय यानी डीजीसीए की अनुमति के बाद ही किया गया था. हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई क्योंकि इसके लिए फ्लेयर्स को फायर नहीं किया गया था. ये सिर्फ उपकरणों के लिए एक ट्रायल था. 

आईआईटी कानपुर के द्वारा कृत्रिम बारिश कराये जाने के लिए इस परियोजना पर कुछ साल पहले से ही काम करना शुरू किया था. इसका नेतृत्व आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया. जिसके बाद शुक्रवार को 23 जून को इस परीक्षण को किया गया. आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने इस परीक्षण के किए जाने की पुष्टि की है. 

कृत्रिम बारिश कराने का परीक्षण सफल

कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि आईआईटी कानपुर में एक अनोखा प्रयोग किया गया है, जिसमें क्लाउड सीडिंग के लिए परीक्षण उड़ान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है. इस परीक्षण के लिए सेसना एयरक्राफ्ट के साथ क्लाउड-सीडिंग अटैचमेंट की टेस्टिंग की गई, जो सफल रही. इस परीक्षण के दौरान तय मानकों के अनुसार फ्लेयर का इस्तेमाल करके एजेंटों को फैलाया गया, जिससे बादल बनाए गए.  

प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि इस परीक्षण के दौरान बारिश नहीं हुई, क्योंकि हमारी ओर से इस परीक्षण के दौरान बादलों में फ्लेयर्स को फायर नहीं किया गया था. ये उपकरण के लिए एक ट्रायल था, लेकिन ये टेस्टिंग सफल रही. अब हम अगले चरणों में क्लाउड सीडिंग चलाने के लिए तैयार हैं. यह परीक्षण डीजीसीए की अनुमति के बाद हुआ है. हम इस प्रोजेक्ट पर बीते कई सालों से काम कर रहे हैं. कोरोनाकाल की वजह से इसकी खरीद प्रक्रिया में देरी हुई. उत्तर प्रदेश सरकार ने कई वर्ष पहले क्लाउड सीडिंग के परीक्षण की इजाजत दे दी थी. 

ये भी पढ़ें-UP Politics: क्या बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो पाएंगे विपक्षी दल? जयंत चौधरी की इस रणनीति से गरमाई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget