एक्सप्लोरर

Varanasi: IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी का मामला, कई घंटों तक चला आंदोलन खत्म, 7 मुद्दों पर प्रशासन से बनी सहमति

IIT BHU Molestation Case: प्रदर्शनकारी छात्र डायरेक्टर से मुलाकात कर सुरक्षा की गारंटी चाहते थे. छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सियासत भी शुरू हो गई. प्रियंका गांधी ने सरकार के खिलाफ निशाना साधा

IIT BHU Molestation Case: काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी में छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया है. प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 12 घंटों से धरने पर बैठे थे. मामला एक छात्रा से छेड़खानी का था. बुधवार देर रात घटना के विरोध में हजारों छात्र धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने निदेशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर राजपूताना हॉस्टल के बाहर नाराज छात्रों का झुंड पहुंचा और लंका थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. आंदोलन की आंच डायरेक्टर दफ्तर तक भी पहुंच गई. डायरेक्टर ऑफिस के सामने छात्रों ने प्रदर्शन किया. डायरेक्टर से मुलाकात की जिद पर अड़े छात्रों ने जमकर नारेबाजी की.

आईआईटी प्रशासन की आंदोलनकारियों से बातचीत

प्रदर्शनकारी छात्र डायरेक्टर से मुलाकात कर सुरक्षा की गारंटी चाहते थे. छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सियासत भी शुरू हो गई. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन मिला. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में सरकार के खिलाफ निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने लिखा- क्या अब बीएचयू-परिसर और IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन-क्षेत्र में एक छात्रा का अपने ही शिक्षण-संस्थान के भीतर निर्भय होकर पैदल चलना क्या अब संभव नहीं रहा? धिक्कार है.

कैंपस में बाहरी तत्वों की एंट्री को बैन कर दिया गया

मामले ने तूल पकड़ने के बाद आईआईटी प्रशासन ने आंदोलन छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया. बातचीत में छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. आखिरकार आईआईटी प्रशासन को आंदोलकारी छात्रों की बात माननी पड़ी. सहमति बन जाने के बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की. छात्रों ने प्रशासन के सामने 7 सूत्रीय मांग रखी थी. आईआईटी कैंपस को अलग करने का भी प्रशासन के सामने मुद्दा उठाया गया. आईआईटी प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों से सहमति जताई. समझौते के मुताबिक आईआईटी कैंपस में बाहरी तत्वों की एंट्री को बैन कर दिया गया है. 

ICC World Cup 2023: भारत की जीत से अखिलेश यादव गदगद, बोले- 'इंडिया ने जो हाल किया श्रीलंका का, वही PDA कर देगा BJP...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget