एक्सप्लोरर

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता बोले- मिल गया इंसाफ

हैदराबाद गैंगरेप मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन पर ले गई थी जहां उन्होंने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें ढेर कर दिया।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया।

बता दें कि हैदराबाद शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा था। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने सभी को एनकाउंटर में मार गिराया।

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता बोले- मिल गया इंसाफ

बता दें कि 27-28 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला डॉक्टर का जला हुआ शव बेंगलुरु हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के करीब मिला था। इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हैदराबाद पुलिस ने हिरासत की मांग की तो आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। पुलिस आरोपियों को सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी इस दौरान भागने की कोशिश में सभी को पुलिस ने मार गिराया।

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता बोले- मिल गया इंसाफ

एनकाउंटर की खबर आने के बाद पीड़िता के पिता और बहन मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि, 'आज हम सरकार और पुलिस के शुक्रगुजार हैं।' पीड़िता की बहन ने कहा है कि हमारे साथ न्याय हो गया है। जो हुआ है वह अपराधियों के लिए एक उदाहरण है। वहीं पिता ने कहा है कि हमें 10 दिन बाद आखिरकार न्याय मिल गया। हमारी बच्ची को इंसाफ मिल गया है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget