एक्सप्लोरर

UP News: सोनभद्र में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों की गई जान

Uttar Pradesh News: सोनभद्र के डिबुलगंज गांव के निवासी दिलीप और उसकी पत्नी धनवंती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. रिहंद जलाशय से दोनों के शव बरामद किए गए हैं.

Sonbhadra Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और बलिया से आत्महत्या के मामले सामने आए हैं. सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र में कथित रूप से आपसी विवाद को लेकर एक युवा दम्पति ने अनपरा विद्युत परियोजना के गरम पानी के नाले में कूदकर खुदकुशी कर ली. वहीं बलिया में प्रेम प्रसंग में परिजनों के रवैए से क्षुब्ध युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की.

सोनभद्र के मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल मिश्रा ने रविवार (5 नवंबर) को बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज गांव के निवासी दिलीप (21) और उसकी पत्नी धनवंती (18) के बीच गत शनिवार को कहासुनी हुई थी. उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर धनवंती देर शाम अनपरा परियोजना से निकलने वाले गरम पानी के नाले में कूद गयी और दिलीप भी उसके पीछे पानी में कूद पड़ा और दोनों की डूबने से मौत हो गयी. यह नाला बाद में रिहंद जलाशय में मिलता है. 

पति पत्नी के शव निकाले गए

मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से नाले से लेकर रिहंद जलाशय तक शवों की खोज की, लेकिन रात होने के कारण कामयाबी नहीं मिली. रविवार दोपहर दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

बलिया में युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग 

वहीं, बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के मामले में अपने परिजनों के रवैए से क्षुब्ध होकर कथित रूप से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जनकारी दी. पुलिस के अनुसार, भीमपुरा थाना क्षेत्र के भटनी-वाराणसी रेलखंड पर स्थित गोविंदपुर दुगौली हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को अंजली यादव (18) ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. 

घर से साइकिल पर गई दवा लेने

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने रविवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि किशोरी अपने प्रेम प्रसंग के मामले में अपने परिजनों के रवैए से व्यथित थी. कुरैशी ने बताया कि अंजली घर से साइकिल से दवा लेने गई थी तथा उसने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Babri Masjid Demolition: ओवैसी के बयान पर महंत राजूदास का पलटवार, कहा- 'कांग्रेस ने 70 सालों तक लटकाकर रखा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget