एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में इंसानियत शर्मसार! बच्चे देखते रहे TV और पापा कर रहे थे मम्मी का मर्डर

Crime News: मेरठ में एक पति ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. उसने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद उसने लाश को कंबल में लपेट दिया. जानें फिर क्या हुआ?

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस हत्या ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. क्योंकि हत्या के समय पत्नी चिल्लाती रही और उसका पति धारदार हथियार से उेस गोदता रहा. कमल अरोड़ा जिस वक्त अपनी पत्नी डिंपल अरोड़ा पर दुश्मनों की तरह धारदार हथियार से वार कर रहा था उस वक्त उसकी पत्नी डिंपल चिल्ला रही थी. तब बच्चे पड़ोस के कमरे में टीवी देख रहे थे. डिंपल चिल्लाती रही लेकिन उसकी आवाज टीवी के शोर में दब गई.

कमल के सिर ऐसा खून सवार था कि उसे जरा भी रहम नहीं आया और पत्नी को धारदार हथियार से गोदता रहा और एक दो नहीं बल्कि कई वार किए. घायल पत्नी को कंबल में लपेटकर कमरा बंद कर छोड़ दिया और अपने 15 साल के बेटे यश और 13 साल के बेटे हैप्पी को लेकर मोदीनगर अपनी बहन के यहां चला गया और वहां से फरार हो गया. दोपहर को जब बहन घर पहुंची तो कंबल से खून बह रहा था और डिंपल का शव उसमें लिपटा था.

पति-पत्नी में होती रहती थी मारपीट

दिल्ली के जनकपुरी के रहने वाली डिंपल अरोड़ा की शादी 17 साल पहले शास्त्री नगर के रहने वाले कमल अरोड़ा से हुई थी. कमल कुछ काम नहीं करता है और इसको लेकर पति पत्नी में विवाद अक्सर होता रहता था. पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी, लेकिन इस बार कमल ने डिंपल को बेरहमी से मार डाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस ने दोनों बेटों से बात की तो पता चला कि अक्सर मम्मी पापा में मारपीट होती रहती थी.

दबिश दे रही पुलिस

एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि कमल के गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है और पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने बताया कि कत्ल के पीछे अक्सर होने वाला विवाद है. कमल ने अपनी पत्नी डिंपल के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए और बेरहमी से कत्ल कर दिया.

ये भी पढ़ें: LK Advani: यूपी में बीजेपी के लिए सियासी जमीन खोज लाए थे लालकृष्ण आडवाणी, इन दो दिग्गजों ने भी दिया था पूरा साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget