एक्सप्लोरर

सहारनपुर: बेटी पैदा होने पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति, ससुराल वाले भी नदारद

सहारनपुर में ससुराल वालों ने बहू को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि उसके बेटी पैदा हुई थी. इस बीच पुलिस में भी शिकायत की गई है. पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.

सहारनपुर: सहारनपुर में लड़की पैदा होते ही जच्चा-बच्चा को सुसराल वाले अस्पताल में छोड़कर भाग गये. दस दिन से दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर पत्नी पति की बांट देख रही. पत्नी अस्पताल में 10 दिन से रोते-रोते पति का इंतजार कर रही है.

बेटे के लिये बनाता था दबाव

दरअसल, सहारनपुर की मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव खाताखेड़ी निवासी नसीम अहमद की बेटी आयशा का निकाह करीब डेढ़ साल पहले देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी युवक के साथ हुआ था. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था और कुछ दिन बाद आयशा गर्भवती हो गई. पति हर दिन आयशा से बोलता था कि बेटा ही पैदा करना. जबकि आयशा कहती थी कि बेटी हो या बेटा उसके लिए दोनों समान है. इस बात पर पति उसे पीटता था, उत्पीड़न करता था. 22 जनवरी को आयशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां आयशा ने 22 जनवरी की देर रात एक बेटी को जन्म दिया. जैसे ही यह खबर ससुरालियों को पता लगी तो जिला अस्पताल से पति, सास और ससुर बहू का हालचाल जाने बिना ही अस्पताल से गायब हो गए.

पुलिस में की गई शिकायत

करीब पांच दिन के बाद आयशा ने अपने पति को फोन किया तो उसने कहा कि वह अब उसे नहीं रखेगा वह कहीं और अपनी शादी कर सकती है और बेटी को भी ले जा सकती है. इसके बाद आयशा के पिता नसीम अहमद ने उसके ससुरालियों से बात करने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की आयशा अभी भी जिला अस्पताल में अपनी दुधमुंही बच्ची को गोद मे लेकर अपने पति व ससुराल वालों का इंतजार कर रही है. वहीं इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि थाना मंडी पर तहरीर आई है जानकारी कर समुचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

बीएसए विभाग के सामने खत्म हुआ कोरोना का डर, जमकर उड़ाई गई नियमों की धज्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget