एक्सप्लोरर

कानपुर: मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी को पति ने मारी गोली, फिर खुद की कनपटी पर दाग दी बंदूक

कानपुर में मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी को पति ने मारी गोली। उसके बाद उसने खुद की कनपटी पर बंदूक दागकर आत्महत्या कर ली। पति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी का गंभीर हालात में अस्तपाल में इलाज चल रहा है।

कानपुर, एबीपी गंगा। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पति ने पत्नी की गोली मार दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात मायके जाने को लेकर पति और पति के बीच विवाद हो गया, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया। गुस्साए पति ने पहले तो पत्नी को गोली मार दी और बाद में उसी तमंचे से उसने खुद को भी गोली मार ली।
गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे, तो खून से पथपथ पड़े पति-पत्नी को देखकर चौंक गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  गंभीर हालत में महिला को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पति की मौके पर ही मौत हो गई।
कल्याणपुर के मस्वानपुर में रहने वाला पंकज सिलाई का काम करता था। इसी साल 18 फरवरी को उसकी शादी स्वरूप नगर में रहने वाली नेहा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर लड़ाई- झगड़ा हुआ करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को भी दोनों को बीच खूब झगड़ा हुआ। पत्नी के मायके जाने की जिद पर गुस्साए पति ने पहले तो उसे गोली मार दी और फिर खुद भी तमंचे को कनपटी से सटा कर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल, पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला के भाई का कहना है कि जीजा ने फोन कर कहा था कि अपनी बहन को ले जाओ। जिसके बाद अचानक जीजा ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को मार दी।
इस घटना पर एसपी पश्चिम ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता था। 16 नवंबर को भी दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने तमंचे से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget