एक्सप्लोरर

लखनऊ: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, जांच पड़ताल जारी

UP News: लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल राजवीर के कमरे में पति पत्नी ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Lucknow Suicide News: लखनऊ के एक होटल के कमरे में पति-पत्नी का शव फंदे से लटका मिला है. ये घटना जिले के नाका थाना के होटल राजवीर की है. पति पत्नी की सुसाइड की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने होटल के कमरे की जांच पड़ताल कर दी है. साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल नाका थाना पुलिस डबल सुसाइड केस की जांच कर रही है.

इस संबंध में बताया गया कि आलम अंसारी और जेबा अंसारी ने होटल के कमरे में फंदा डालकर सुसाइड की है. होटल के कमरे से पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों होटल राजवीर के कमरा नंबर 302 में रुके थे. इस घटना की सूचना पर डीसीपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

प्रयागराज के रहने वाले थे कपल
एडीसीपी मनीषा सिंह ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत में बताया कि थाना नाका क्षेत्र के चारबाग चौकी क्षेत्र स्थित राजवीर होटल है, यहां पर एक सूचना प्राप्त हुई थी, मौके पर जब आकर देखा गया तो दो पति-पत्नी जो की कल शाम को यहां पर रहने के लिए आए थे, उनके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है. अभी फील्ड यूनिट आ गई है.

घटनास्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट द्वारा किया जा रहा है, जानकारी के अनुसार दोनों करेली प्रयागराज के रहने वाले हैं और किन कारणों से इनके द्वारा ये घटना की गई है. इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है. मृतकों के परिवार को फोन किया गया है और वहां की लोकल थाने से भी संपर्क करते हुए घटना के संबंध में जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: बस्ती: पचवस महाविद्यालय का होगा कायाकल्प, सीएम योगी ने दी मंजूरी, BJP नेता की मेहनत लाई रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget