एक्सप्लोरर

गोरखपुर: स्‍पोर्ट्स की दुकान से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, लाखों का माल जब्त

गोरखपुर में स्पोर्ट्स की दुकान पर अवैध रूप से पटाखों का रखा गया था. प्रशासन को इसके बारे में शिकायत मिली थी. मजिस्ट्रेट की छापेमारी में पटाखों का जखीरा बरामद किया गया. इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

गोरखपुर. कुशीनगर में रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट में बुधवार को चार लोगों की मौत के बाद से अन्‍य जिलों में भी प्रशासन ने तत्‍परता दिखाई है. शहर के बीचो-बीच रिहायशी इलाके में अवैध रूप से स्‍पोर्ट्स की दुकान में पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है. इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपए बताई जा रही है. अवैध रूप से स्‍पोर्ट्स की दुकान के नीचे, ऊपर और पीछे गोदाम बनाकर भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखा गया था. इसमें कुछ प्रतिबंधित पटाखे भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

रद्द हो चुका है लाइसेंस

गोरखपुर के कोतवाली इलाके के नखास चौक पर ओसामा एण्‍ड कंपनी के नाम से सद्दाम उर्फ रियाज पुत्र बुदन की स्‍पोर्ट्स की दुकान है. सिटी मजिस्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव के नेतृत्‍व में देर शाम दुकान पर छापेमारी की गई. सद्दाम के पास पहले पटाखा का लाइसेंस रहा है. लेकिन, वो लाइसेंस रद्द हो चुका है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस और अन्‍य लोगों की शिकायत के बाद यहां पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है. चार दिन पहले पटाखा लदी मैजिक गाड़ी पुलिस ने पकड़ी थी. जो कथित रूप से यहीं पर लाई जा रही थी. उन्‍होंने बताया कि आज यहां पर छापेमारी में शिकायत सही मिली.

10 से 15 लाख रुपये के पटाखे

सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने बताया कि स्‍पोर्ट्स की दुकान की आड़ में दुकान के ऊपर, नीचे और पीछे अवैध रूप से पटाखा का भंडारण किया गया है. दुकान के पीछे गोदाम जैसा भी बनाया गया है. उन्‍होंने बताया कि पटाखों की कीमत 10 से 15 लाख रुपए अनुमानित है. उन्‍होंने बताया कि जो प्रतिबंधित पटाखे हैं और चाइनीज पटाखे हैं, वो भी यहां पर लाए गए थे. सभी पटाखों को अवैध होने के कारण जब्त कर लिया गया है.

उन्‍होंने बताया कि इसका अनुमान लगाया जा रहा है कि कौन-कौन से कितने पटाखे हैं. उन्‍होंने बताया कि रिहायशी इलाके में इस तरह से पटाखे का भण्‍डारण करना गलत है. आज से दो-तीन साल पहले इनके यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई थी. उसी समय इनका लाइसेंस निलंबित हो गया था. उन्‍होंने बताया कि इसके बावजूद इनके द्वारा व्‍यापार किया जा रहा था. जो पूरी तरह से गलत है. इनके खिलाफ स्‍थानीय पुलिस को तहरीर देकर इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: अच्छी खबर, दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, किया बोनस का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आजकल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आजकल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget