एक्सप्लोरर

हनीट्रैप के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार, अश्लील वीडियो क्लिप बना ब्लैकमेल कर ऐंठते थे मोटी रकम

स्टार दो और दादरी पुलिस ने एक जालसाज गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह लोगों को हनी-ट्रैप में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठा करते थे।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। स्टार दो और दादरी पुलिस ने एक जालसाज गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह लोगों को हनी-ट्रैप में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठा करते थे। इस ग्रुप में पीएसी में तैनात एक उप निरीक्षक और आरडब्लूए का सचिव शामिल था। ये गिरोह महिलाओं के जरिए लोगों को फंसाते थे और शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे।

ऐसे फंसाती थीं महिला पुलिस के मुताबिक महिला पहले लोगों को टारगेट करती थी। इसके बाद वह उनसे वॉट्सएप से मैसेज के जरिए संपर्क में रहती और पुरुषों को प्रोत्साहित करती थी। बाद में यह महिला पुरुष को अकेले में अपने मकान पर बुलाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाती और चुपके से वीडियो बना लेती। बाद में महिला उस वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल करती और बदले में मोटी रकम मांगती। जानकारी के मुताबिक सीमा सिरोही नाम की यह महिला बुलंदशहर की रहने वाली है। पुलिस की भी मिलीभगत आई सामने सीमा के साथ यूपी पुलिस का दारोगा भी इस ब्लैकमेलिंग के खेल में शामिल था। 49वीं वाहिनी पीएसी के दरोगा विजय सिंह चीमा महिला और पुरुष के आपत्तिजनक स्थिति में होने के दौरान अचानक छापेमारी करते थे। बाद में यह सीमा के साथ मिलकर उगाही करते थे। खुलासे के मुताबिक यह कुल चार लोगों का ग्रुप है, जो इस हनीट्रैप गिरोह में शामिल है। नौकरी दिलवाने के बहाने करती थी संपर्क पुलिस के अनुसार सीमा सिरोही नौकरी दिलवाने के बहाने लोगों से मिलती थी या फोन पर संपर्क करती थी। बाद में सीमा वॉट्सएप के जरिए संपर्क बढ़ाती और अकेले में अपने घर बुलाती थी। पुलिस के मुताबिक हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग का यह खेल काफी समय से चल रहा था। इस ग्रुप में दो अन्य लोग, पुष्पेंद्र और अरुण हैं।। यह लोग भी लोगों को डरा धमका कर झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐठ लिया करते थे। पुलिस ने इनके पास से दो लाख 76 हजार से ज्यादा रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरोह से दारोगा की वर्दी, एक आईडी कार्ड और कार कब्जे में ली है। अन्य मामलों की जांच में जुटी पुलिस गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभब कृष्ण ने बताया कि शातिर तरीके से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके द्वारा किए अन्य धोखाधड़ी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस के संज्ञान में धोखाधड़ी के दो मामले आए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget