एक्सप्लोरर

UP: काजल हत्याकांड का मुख्य आरोपी विजय प्रजापति एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनाम

Gorakhpur: गोरखपुर जिले में पुलिस ने हिस्ट्री शीटर विजय प्रजापति को मुठभेड़ में मार गिराया है. विजय पर एक लाख रुपये का इनाम था.

History Sheeter killed in an Encounter: गोरखपुर पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी हिस्‍ट्रीशीटर बदमाश विजय प्रजापति को एनकाउंटर में मार गिराया है. विजय प्रजापति के मारे जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. विजय पर लूट और हत्या के एक दर्जन मामले दर्ज हैं. उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी था. 

काजल हत्याकांड में था आरोपी
गगहा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर भलुआन के रहने वाले बदमाश विजय प्रजापति ने 20 अगस्‍त को गांव में ही पिता से विवाद के दौरान वीडियो बना रही 17 साल की छात्रा काजल सिंह को गोली मार दी थी. गोलीबारी में गायल छात्रा काजल को गोरखपुर से केजीएमसी रेफर कर दिया गया. जहां पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने विजय और उसके साथी के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा विजय के खिलाफ गोरखपुर, बाराबंकी और देहरादून में कई संगीन वारदात को अंजाम देने के मुकदमें दर्ज थे.

दरअसल, पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया. रुकने के बजाय बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे. पुलिस ने भी जवाब में गोली चला दी. पुलिस की गोली विजय प्रजापति के सीने में लग गई. जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गाय. विजय प्रजापति के पास से सीबीआई का फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है.

क्या बोले एसएसपी?
गोरखपुर के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि गगहा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया. बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया. दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा. जिस बदमाश को गोली लगी है, उसे अस्‍पताल लाया गया जहां उसे चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसकी शिनाख्‍त विजय प्रजापति के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें:

UP: मायावती ने काटा बाहुबली मुख्तार अंसारी का टिकट, जानें मऊ से किसे बनाया उम्मीदवार

Rampur: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर अब योगी सरकार का कब्जा, हाथ से गई 70 एकड़ जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?

Embed widget