एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: यूपी चुनाव में व्यस्त ओवैसी ने ट्वीट किया हिजाब पहनी लड़की का वीडियो, तारीफ में कही ये बात

Hijab Controversy News:AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए संभल में प्रचार करने के दौरान कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर टिप्पणी की है.

Karnataka Hijab Controversy News: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए संभल में प्रचार करने के दौरान कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर टिप्पणी की है. पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करने संभल पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो में दिख रही लड़की की तारीफ भी की जिसने कुछ लड़कों की भीड़ के सामने धार्मिक नारा लगाया था. ओवैसी ने अपने भाषण का वीडियो ट्वीट भी किया है.

AIMIM नेता ने कहा 'मैं प्रार्थना करता हूं कि हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ रही हमारी बहनें अपनी लड़ाई में सफल हों. कर्नाटक में संविधान की धारा 15, 19 और 21 का उल्लंघन किया जा रहा है. मैं कर्नाटक की भाजपा सरकार के इस फैसले की निंदा करता हूं.'

ओवैसी बोले हमारी एक बहादुर बेटी...
ओवैसी ने कहा कि हमने वो वीडियो भी देखा कि हमारी एक बहादुर बेटी, कर्नाटक में हिजाब पहनकर मोटरसाइकिल आती है. जैसे ही उसके करीब लोग डराने के लिए नारे मारते हैं... मैं सलाम करता हूं उस बेटी की बहादुरी को...मैं सलाम करता हूं उसे बेटी के मां-बाप को... उस बेटी ने भीड़ के सामने चिल्ला कर कहा-' अल्लाहू अकबर'

हैदराबाद के सांसद ने कहा 'ये मिजाज पैदा करना है. अगर तुम आज झुक गए तो हमेशा के लिए झुक जाओगे....याद रखो हमे जम्हूरी तरीके से लड़ना होगा. भीख मांगने से कुछ नहीं मिलेगा. हमें वोट की ताकत दिखानी होगी.' 

प्रधानमंत्री से भी किया सवाल
इसी मुद्दे पर एक अन्य ट्वीट में लोकसभा सांसद ने कहा 'कर्नाटक में युवा मुस्लिम छात्राओं ने हिंदुत्व की भीड़ के उकसावे के बीच साहस का प्रदर्शन किया है. अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए उनका आचरण शानदार है.'

AIMIM  नेता ने कहा  'पीएम संसद में दो बार बोल चुके हैं. जुबानी राजनीतिक हमलों के बीच कर्नाटक की स्थिति पर उन्होंने कुछ नहीं बोला.उनकी चुप्पी हमें क्या बताती है? क्या यही है उनकी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?'

बता दें कर्नाटक स्थित उडुपी के एक कॉलेज में लड़कियों के हिजाब पहनने के मुद्दे को लेकर विवाद जारी है और मामला फिलहाल हाईकोर्ट में है. इस बीच सीएम बोम्मई समेत तमान नेताओं ने स्टूडेंट्स से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

UP Election 2022 : सपा को लगा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक हाजी मुहम्मद रमजान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की No Entry
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की No Entry
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget