एक्सप्लोरर

UP News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन बच्चे बुरी तरह झुलसे, मैदान पर खेलने के दौरान हुआ हादसा

Fatehpur News: मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने लाइन बंद कराई. करंट की चपेट में आकर तीन बच्चे बुरी तरह झुलस चुके थे. आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.

UP News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में बड़ा हादसा हो गया. हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए. असोथर के बजाहाकुटी गांव में शिव बोधन इंटर कॉलेज है. कॉलेज के मैदान पर बच्चे खेल रहे थे. अचानक हाईटेंशन लाइन की जर्जर तार टूटकर जमीन पर गिर गई. खेलने के दौरान तीन बच्चे करंट की चपेट में आ गए. मौके पर चीख पुकार मच गयी. आवाज सुनकर स्कूल के स्टॉफ बच्चों को बचाने दौड़े. हाईटेंशन लाइन की तार में करंट आने की सूचना बिजली विभाग को दी गई.

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बच्चे झुलसे

मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने लाइन बंद कराई. करंट की चपेट में आकर तीन बच्चे बुरी तरह झुलस चुके थे. आनन-फानन बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों को लखनऊ रेफर कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी रही. परिजनों ने बताया कि बच्चे मैदान में खेल रहे थे. अचानक करंट लगने से झुलस गए. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ में हैलट अस्पताल रेफर किया है.

बेहतर इलाज के लिए रेफर किए गए लखनऊ

बता दें कि बारिश का पानी जमीन पर इकट्ठा हो गया है. जमीन पर पड़े हाईटेंशन लाइन की तार को बच्चे नहीं देख सके. खेल-खेल में करंट लगने से बच्चे बुरी तरह झुलस गए. गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ. घायल बच्चों को परिजन जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं. जिला अस्पताल के डॉक्टर डीके वर्मा ने बताया कि बच्चों की स्थिति ठीक नहीं थी. बेहतर इलाज के लिए लखनऊ में हैलट अस्पताल रेफर किया गया है. लखनऊ गए परिजन बच्चों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. 

UP News: थाने गए पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, बेटे से था जमीन का विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget