एक्सप्लोरर

जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगी आधुनिक सिटी, हाईटेक विदेशी शहरों की तरह होंगी सुविधाएं

ग्रेटर नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आधुनिक सिटी बसेगी। हाईटेक विदेशी शहरों की तरह इस शहर में सुविधाएं होंगी।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है और अब इसके चारों तरफ आधुनिक शहर के विकास का भी ब्लूप्रिंट तैयार किया जा चुका है। ये क्षेत्र विकासशील शहर का पूरक होगा। यानी विदेशों की तर्ज पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 'यीडा इंटिग्रेटेड सिटी' के नाम से नया शहर बसाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को यमुना अथॉरिटी के सभागार में 'अर्नेस्ट एंड यंग' एजेंसी ने प्रेजेंटेशन दिया।

इसके तरह एयरपोर्ट के पास रेजिडेंशल टाउनशिप से लेकर लॉजिस्टिक और इंस्टिट्यूशनल एरिया का विकास किया जाएगा। अगली बोर्ड मीटिंग में अथॉरिटी नए शहर का प्रस्ताव पेश करेगी। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए शासन के पास भेजा जाएगा।

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने पहले अर्नेस्ट एंड यंग को एयरपोर्ट के आसपास टाउनशिप डिवेलप करने का ब्लूप्रिंट तैयार करने का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। जिसके बाद से एजेंसी अध्ययन कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, भारत के बेंगलुरू शहर के अलावा हांगकांग व साउथ कोरिया, सिंगापुर, टर्की के इस्तांबुल, दोहा, रियो और चीन के संघाई आदि देशों के एयरपोर्ट के पास की टाउनशिप का अध्ययन करने के बाद ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 'यीडा इंटिग्रेटेड सिटी' नाम से बसाये जा रहे इस नए शहर में विदेशों की तर्ज पर रेजिडेंशल टाउनशिप,मेडिकल टूरिज्म, कन्वेंशनल सेंटर, लॉजेस्टिक हब, रिक्रेशनल सेंटर, मंडी, बायोसिटी पार्क, एग्जिबिशन और इंस्टिट्यूशनल एरिया आदि का विकास किया जाएगा। ये शहर एयरपोर्ट के आसपास करीब करीब डेढ़ हजार से दो हजार हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाएगा। जिसका ब्लूप्रिंट अर्नेस्ट एंड यंग एजेंसी तैयार कर रही है।

शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा

इस एयरपोर्ट सिटी को तीन जोन में बांटा जाएगा। पहले जोन में एयरपोर्ट के तीन किलोमीटर का दायरा शामिल होगा, जिसमें यात्री व कार्गो से संबंधित गतिविधियों का ढांचा तैयार होगा। लॉजेस्टिक हब भी पहले जोन में डेवलेप होगा। दूसरा जोन एयरपोर्ट के सात किलोमीटर के दायरे में फैला होगा। जहां पर राजस्व बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियां होंगी। इसी जोन में कन्वेंशनल सेंटर, रिक्रेशनल सेंटर, बायोसिटी पार्क, मेडिकल टूरिज्म और एग्जिबिशन एरिया जैसी सुविधाएं को डेवलप किया जाएगा। तीसरा और आखिरी जोन 12 किलोमीटर के दायरे में फैला होगा। यहां पर रेजिडेंशल एरिया को डेलवप किया जाएगा। तीसरे जोन में नए और पुराने शहर को जोड़ा जाएगा, ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि शह आधुनिक बन सकें।

यह भी पढ़ें:

नाबालिग साली से रेप के बाद हत्या की कोशिश, मरा समझकर जंगल में फेंका; आरोपी जीजा गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा के गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget