एक्सप्लोरर

मथुरा में इस बार नहीं होगा 'मुड़िया पूनों' मेला, घर में ही मनाएं गुरु पूर्णिमा पर्व: हेमा मालिनी

कोरोना काल में लोगों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए धार्मिक आयोजनों को स्थगित किया जा रहा है. कांवड़ यात्रा के बाद अब मथुरा में मुड़िया पूनों मेले के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है. भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी लोगों से अपील की है कि वो पर्व को घर में ही परिजनों के साथ मनाएं.

मथुरा, एजेंसी. बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों से कहा है इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार ने गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला 'मुड़िया पूनों' मेले का आयोजन निरस्त कर दिया है. सांसद ने पांच जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व की लोगों को शुभकामनाएं दीं.

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सरकार ने 'मुड़िया पूनों मेला निरस्त घोषित कर दिया है. सभी लोगों से अपील है कि वे परिक्रमा नहीं करें और घर में ही परिजनों के साथ पर्व मनाएं. गोवर्धन और उसके आसपास के गांव-कस्बों में इस समय बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले आ रहे हैं और कई जगहों को हॉट-स्पाट घोषित कर सील भी किया गया है.

गौरतलब है कि, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने पहले ही बताया था कि जिन कई राज्यों से श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आते हैं, वहां भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले हैं. ऐसे समय में संक्रमण की रोकथाम करते हुए किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना संभव नहीं है. इसलिए, जनहित और स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन स्थगित किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि था गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा लगाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है. इस दौरान कोई भी चलकर या फिर लेट कर परिक्रमा नहीं लगा सकेगा.

गौरतलब है कि, मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन इस बार 1 से 5 जुलाई तक होना था. मुड़िया पूनों मेले का इतिहास 500 वर्ष पुराना है, इस दिन लोग गिरराज जी की परिक्रमा करते हैं. कहा जाता है कि 500 साल पहले संतो ने अपने गुरू श्री पाद सनातन गोस्वामी की याद में अपना सिर मुंडन कराकर 5 दिन की शोभायात्रा निकाली थी. उसके बाद से आज तक यह मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना इफेक्ट: अयोध्या में इस साल नहीं लगेगा सावन झूला मेला, प्रशासन ने लगाई रोक

अयोध्या: राम मंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों की सफाई कर रही हैं प्राइवेट कंपनियां, काम को देखते हुए लिया जाएगा बड़ा निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget