एक्सप्लोरर

Mathura News: बांके बिहारी कॉरिडोर को HC से अनुमति मिलने पर हेमा मालिनी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Banke Bihari Temple Corridor: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बांके बिहारी कॉरिडोर बनने के बाद भक्तों को आसानी होगी और आराम से भगवान के दर्शन कर सकेंगे.

Banke Bihari Temple Corridor: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने मथुरा (Mathura) के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के चारों और कॉरिडोर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को अनुमति दे दी है. जिसके बाद अब बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का रास्ता साफ हो गया है. कोर्ट के इस फैसले पर मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि इसके बनने के बाद श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी और वो आराम से दर्शन कर सकेंगे. वहीं पर्यटन भी अच्छा होगा. 

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से जब कॉरिडोर को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हमें कोर्ट के फैसले पर बहुत खुशी है कि इतना अच्छा काम हो गया है. अब कॉरिडोर बनेगा और रास्ता साफ हो जाएगा और भक्त जन जितने भी आएंगे बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए वो अच्छे से आराम से दर्शन हो सकेंगे, वो बहुत सुंदर भी होगा." 

बांके बिहारी कॉरिडोर का रास्ता साफ
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि जो कुछ लोग सोच रहे हैं कि कॉरिडोर बनने के बाद उनका क्या होगा तो सबका बहुत अच्छा होगा. कॉरिडोर बनने से सबका भला है. उन्होंने कहा कि मथुरा में वैसे ही पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल रही है, क्योंकि पहले से ही बहुत सारे श्रद्धालु यहां आते रहते हैं और इसके बन जाने से और अच्छा हो जाएगा. 

जानें- कोर्ट ने क्या कहा?
दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के चारों ओर कॉरिडोर बनाने के मामले पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार को इसकी अनुमति दे दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि कॉरिडोर के लिए मंदिर के खाते में जमा धन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. सरकार इसके लिए अपनी योजना के साथ आगे बढ़े और ये भी ध्यान रखा जाए कि इससे भक्तों को कोई बाधा या परेशानी का सामना न करना पड़े. कोर्ट ने कॉरिडोर बनाने में बाधा बन रहे अतिक्रमण को भी हटाने की अनुमति दे दी है. बांके बिहारी कॉरिडोर का मंदिर के पुजारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. 

UP News: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला, यूपी सरकार की योजना को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget