एक्सप्लोरर

Hemkund Sahib Yatra: हेमकुण्ड साहिब यात्रा शुरू होने से पहले 18 किलोमीटर पैदल चले DM, व्यवस्था का जायजा लेकर दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश

Hemkund Sahib Yatra: हेमकुण्ड साहिब की यात्रा शुरू होने वाली है. इससे पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इको विकास समिति को सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Hemkund Sahib Yatra: हेमकुण्ड साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविंद घाट गुरुद्वारा से हेमकुंड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए. श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में अभी करीब 08 फीट बर्फ  है. यहां लक्ष्मण मंदिर और हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है. श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे.

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर रेलिंग, पार्किंग, मोड सुधारीकरण, एप्रोच मार्ग, पुल, घोड़ा पड़ाव, रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच, रेस्क्यू हेलीपैड सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य और यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए. यात्रा मार्ग पर किलोमीटर, हेक्टोमीटर स्टोन और साइनेज लगाए जाए. जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर सभी स्टैंड पोस्टों पर पेयजल सुचारू करने, घंघरिया में वाटर एटीएम शुरू करने के साथ ही भ्यूंडार में मेडिकल रिलीफ पोस्ट और यात्री शेड के पास भी वाटर एटीएम लगाने का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.


Hemkund Sahib Yatra: हेमकुण्ड साहिब यात्रा शुरू होने से पहले 18 किलोमीटर पैदल चले DM, व्यवस्था का जायजा लेकर दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश

सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश
इको विकास समिति को सुलभ शौचालयों में बिजली, पानी सहित यात्रा मार्ग पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घोड़े खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की व्यवस्था की जाए. पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने को कहा. इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुखद बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए. हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 84 डेंजर मोडों में से 54 मोडो का सुधारीकरण कार्य पूरा हो गया है और शेष कार्य प्रगति पर है.

गोविन्द घाट से पुलना तक 5 किमी सड़क मार्ग तैयार
सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी है. म्यून्डार गांव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है और दोनों तरफ की एप्रोच रोड भी तैयार कर दी है. पुलना से हेमकुण्ड तक के ट्रैक पर 10 रेन शेल्टर, यात्री शेड, बेंच लगाकर यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं. गोविन्द घाट से पुलना तक 5 किमी सड़क मार्ग तैयार किया गया है. पुलना गांव में टैक्सी चालकों के लिए दो अलग-अलग पार्किंग का निर्माण भी किया गया है. यात्रियों की गाड़ियों के लिए जिला प्रशासन ने गोविन्द घाट में एक अस्थाई पार्किंग का निर्माण भी इस वर्ष किया है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Results 2023: निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर सीएम योगी बोले- 'सभी नगर निगमों में पहली बार मिली जीत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget