एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग: बारिश का कहर, पहाड़ से गिरे बोल्डरों से केदारनाथ हाईवे बाधित

उत्तराखंड के जिलों में बारिश का कहर दिख रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते हाईवे बाधित हो गया है। साथ ही भारी बोल्डर के गिरने से केदारनाथ हाईवे पर यातायात में दिक्कतें आ रही हैं।

रुद्रप्रयाग, एबीपी गंगा। रुद्रप्रयाग जनपद में आम जनता के लिये बारिश मुसीबत बन रही है। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में पार्किंग में खड़े एक वाहन के ऊपर भारी-भरकम बड़े-बड़े पत्थर गिर गये। जिस कारण वाहन के परखच्चे उड़ गये। गनीमक यह रही कि सुबह का समय था और वाहन में कोई भी सवार नहीं था। वहीं दूसरी ओर रुद्रप्रयाग शहर के बीच में बहने वाला पुनाड़ गदेरा भी उफान पर आ गया है।

रुद्रप्रयाग में सोमवार से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जगह-जगह से भूस्खलन होने की खबरें आ रही हैं। रुद्रप्रयाग में पार्किंग में खड़े एक वाहन के ऊपर इतने भारी-भरकम बोल्डर गिरे कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों को भी घटना की सूचना सुबह मिली। पत्थर इतना बड़ा है कि उसे हटाने के लिये जेसीबी ही मंगानी पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर शहर के बीच बहने वाला पुनाड़ गदेरा भी लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आ गया है। गदेरा किनारे रह रहे लोगों को भी खतरा हो गया है।

रुद्रप्रयाग में बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है। केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ी टूटकर आ रहे मलबे के कारण केदारनाथ यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। हाईवे पर घंटों तक जाम लग रहा है। जिस कारण यात्री समय पर केदारनाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। आज सुबह केदारनाथ हाईवे पर भीरी में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरते रहे। मौके पर दो-दो जेसीबी मशीन भी आर-पार खड़ी थी, लेकिन पहाड़ी से लातार पत्थर गिरने के कारण हाईवे नहीं खुल पाया। जिस कारण हाईवे पर पांच घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही।

रुद्रप्रयाग सहित केदारनाथ धाम में बारिश हो रही है। बारिश के कारण जहां आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हो रही है। सावन के महीने में भारी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिये आ रहे हैं, लेकिन केदारनाथ हाईवे के जगह-जगह बंद होने से यात्रियों को घंटों हाईवे पर ही बिताने पड़ रहे हैं। जिस कारण यात्री समय पर बाबा के धाम नहीं पहुंच पा रहे हैं। केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण यात्री और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

बारिश के मौसम में भी केदारनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड का कार्य चल रहा है। जिस कारण दिक्कतें आ रही हैं। आज सुबह केदारनाथ हाईवे बांसबाड़ा में सुबह चार बजे बंद हो गया था। जो कि नौ बजे तक खुल पाया। इस बीच हजारों यात्री हाईवे के दोनों छोरों पर फंसे रहे। यात्रियों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget