एक्सप्लोरर

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में आफत की बारिश, तीन की मौत, गृह मंत्री ने की सीएम धामी से बातचीत

Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद कई हाइवे और सड़कों को बंद कर दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बातचीत कर हालात का जायजा लिया है.

Heavy Rain continuous in Uttarakhand: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पिछले कई घंटों से आफत की बारिश लगातार जारी है. आसमान से आफत के रूप में बरस रही बारिश ने राज्य में कहर मचा दिया है. तेज बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई हाइवे और सड़कों को बंद कर दिया गया है. वहीं, बारिश से हुए हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर हालात का जायजा लिया है. उधर, मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है. 

कई सड़कें, नेशनल हाइवे बंद
उत्तराखंड में रविवार रात से ही भारी बारिश हो रही है. राज्य में 12 सड़कों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा 5 नेशनल हाइवे और 7 स्टेट हाइवे को भी बंद किया गया है. प्रदेश में करीब 100 से अधिक लिंक मार्ग भी बंद हैं. चम्बा में स्टेट हाईवे 72, गोपेश्वर में जोशीमठ मोटर मार्ग स्टेट हाईवे 53 क्षतिग्रस्त है. 

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा संवेदनशीन क्षेत्रों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को तैनात किया गया है. प्रदेश में बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

बच्ची समेत तीन की मौत
उधर, लैंसडाउन के पास टेंट में पहाड़ी से मलबा गिरने पर हादसा हो गया है. मलबे में दबने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं. 

गृह मंत्री ने सीएम से की बात
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की है. शाह ने भारी बारिश के मद्देनजर की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली है. उन्होंने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उधर, बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के चारधाम क्षेत्रों में होने के चलते सीएम ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराए जाने के निर्देश दिए. 

मुख्यमंत्री सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं. धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों और पर्यटकों के रहने और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए और इसमें कोई लापरवाही नहीं हो. उन्होंने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से खुद निगरानी करने को कहा है. 

सभी स्कूल बंद
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एहतियात के तौर पर प्रदेश में कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य, जिलों और तहसील स्तरों पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित हों.

गंगोत्री धाम में जबरदस्त बर्फबारी
उधर गंगोत्री धाम में जबरदस्त बर्फबारी से पारा एकदम लुढ़क गया है. बर्फबारी के कारण गंगोत्री नेशनल हाइवे बंद होने की खबरें भी आ रही हैं. उच्च हिमालय क्षेत्रों उपला टकनोर हर्षिल, झाला, सुखी टॉप, राड़ी टॉप, चौरंगी खाल वाले स्थानों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है.

बर्फबारी के कारण सेब और धान की फसलों को भारी नुकसान भी पहंच रहा है. आज कल अधिकतर कास्तकारों की धान कटाई और मंडाई चल रही है. वही खराब मौसम को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur News: लखीमपुर हिंसा में मारे गये बीजेपी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि सभा, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा समेत कई नेता पहुंचे

बाढ़ और बारिश से फसल गंवाने वाले किसानों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, योगी सरकार ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget