एक्सप्लोरर

बाढ़ और बारिश से फसल गंवाने वाले किसानों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, योगी सरकार ने किया एलान

जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें करीब 68 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि राजस्व और कृषि विभाग की टीम सर्वे कर रही हैं.

लखनऊ: बारिश और बाढ़ में फसलों का नुकसान झेल रहे किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राहत भरी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ऐसे तमाम किसानों को 2 लाख रुपये तक का मुआवजा देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी से जुड़े अधिकारियों को फसल के नुकसान का मूल्यांकन करके रिपोर्ट मांगी है.

उत्तर प्रदेश में करीब 2 लाख किसान ऐसे हैं जिनकी फसलें भीषण बारिश और बाढ़ में बर्बाद हो गई थीं. अधिकारियों का कहना है कि राजस्व और कृषि विभाग की टीम सर्वे कर रही हैं और जल्द पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. 

करीब 68 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाएगा

बारिश और बाढ़ में कई जनपदों के किसान फसलों के साथ ही अपना घर भी गवां चुके हैं. ऐसे किसानों को तत्काल राहत देने के लिए राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है. जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें करीब 68 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाएगा.

बता दें कि यूपी के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. आईएमडी ने असमय बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया है. आईएमडी ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था. वहीं मौसम विभाग ने आज भी भारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने बुलंदशहर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल और मुरादाबाद में बारिश का अनुमान जताया है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- मुलायम सिंह यादव हमारे साथ हैं, सपा से गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल बने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, BJP ने दिया था समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई मजबूती, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी में मेधाओं का सम्मान
योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई मजबूती, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी में मेधाओं का सम्मान
नीति आयोग की बैठक में CM योगी ने कहा- विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा UP
नीति आयोग की बैठक में CM योगी ने कहा- विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा UP
Varanasi News: वाराणसी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के पास मिला शव, हिरासत में एक युवक
वाराणसी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के पास मिला शव, हिरासत में एक युवक
फतेहपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारी, DM की मौजूदगी में NDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू मॉक ड्रिल
फतेहपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारी, DM की मौजूदगी में NDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू मॉक ड्रिल

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget