एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, CM धामी लेंगे अतिवृष्टि की जानकारी

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत एवं उधमसिंह नगर जिलों के कुछ स्थानों पर आज भारी तथा कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. जिसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की स्थितियां बनी हुई हैं. कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा गिरने की वजह से रास्ते बंद हैं. इसके साथ ही नदी नाले भी उफान पर चल रह रहे हैं.

मौसम विभाग ने आज भी छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 1.30 बजे आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से राज्य में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेंगे.

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत एवं उधमसिंह नगर जिलों के कुछ स्थानों पर सोमवार को भारी तथा कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. 

छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने यहां बताया कि मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने, भारी वर्षा होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है. इस संबंध में जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर इस अवधि के दौरान प्रशासन को सतर्क रखने तथा पर्याप्त सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.

देहरादून में 12वीं तक सभी स्कूल बंद
‘ऑरेंज’ अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं कि जिले में सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में बारिश की वजह से एक दिन की छुट्टी रहेगी. 

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. लोगों को नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. इसके साथ ही बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले. बारिश के मौसम में घर से निकलने से बचे और सावधानी बरतें. बारिश के समय पेड़ के नीचे खड़े होने से बचे. 

कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे-माफिया', पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

Input By : पीटीआई भाषा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget