एक्सप्लोरर

नोएडा: प्रदूषण कम करने के लिये प्रशासन सख्त, 30 से ज्यादा कंपनियों पर अबतक दो करोड़ का जुर्माना

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिये एनजीटी ने सख्त दिशा निर्देश जारी किये हैं. वहीं, नोएडा में डीएम ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

नोएडा. दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर नोएडा प्रशासन अब सख्त हो गया है. अगर बात करें तो प्रदूषण फैलाने व NGT के दिशानिर्देश न मानने के चलते नोएडा प्रशासन ने पिछले दो दिनों में 30 से ऊपर कंस्ट्रक्शन कंपनी व अन्य कंपनियों पर दो करोड़ से ऊपर के जुर्माने लगाये हैं. गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण न बढ़े इसको लेकर EPCA व NGT की तरफ से बिल्डिंग निर्माण को लेकर व कंपनी संचालन को लेकर तमाम सारे नियम मानने होते हैं

डीएम ने बिल्डर एसोसिएशन के साथ बैठक की

नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मंगलवार को बिल्डर एसोसिएशन के साथ बैठक की व उन्हें प्रदूषण के सारे नियमों के पालन करने का निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि जो कंपनियां ठीक तरीके से काम नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे. अब तक कई कंपनियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. जो लोग नियमों का पालन करते हैं, इससे उनमें हौसला बढ़ता है, हमारी तमाम टीम अवलोकन कर रही है विभिन्न साइट्स का, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी व जुर्माना लगाया जाएगा. किसी भी कीमत में वायु प्रदूषण को बढ़ने नही देंगे. नोएडा प्रशासन अब इस बात को लेकर सख्त है कि EPCA व NGT के तमाम निर्देशों का कड़ाई से पालन हो.

प्रदूषण कम करने के लिये हरसंभव कोशिश

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नोएडा में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही जहां से भी प्रदूषण फैलाने के जरिये हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है. ट्रैफिक से लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा हो रही है. जिससे कि प्रदूषण का रोकथाम की जा सके. हमारी टीम तमाम निर्माण कार्यों का भी मुआयना कर रही है और जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. हम लोग तमाम जगह जा कर व्यक्तिगत तौर पर विजिट कर रहे हैं और प्रदूषण के रोकथाम के लिए नियमों का पालन करवा रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

नोएडा: छात्रों को स्कूल वापस लाने की जद्दोजहद में निजी स्कूल, अभिभावकों को सता रहा है इस बात का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget