एक्सप्लोरर

नोएडा: छात्रों को स्कूल वापस लाने की जद्दोजहद में निजी स्कूल, अभिभावकों को सता रहा है इस बात का डर

नोएडा में अभिभावक कोरोना वायरस महामारी के कारण बच्चों को स्कूलों में भेजने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. निजी स्कूलों और अभिभावकों के बीच अभी और विश्वास बहाली और जागरूकता लाने वाले कदम उठाए जाने की जरूरत है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में निजी स्कूल जहां एक ओर कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को स्कूलों में पढ़ने के वास्ते वापस बुलाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिभावक कोरोना वायरस महामारी के कारण बच्चों को स्कूलों में भेजने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, निजी स्कूलों में मंगलवार को महज 14 प्रतिशत बच्चे स्कूल आए, वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सरकारी और वित्त पोषित स्कूलों में 39 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही.

नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) नीरज कुमार पांडे ने बताया कि महामारी के कारण करीब सात माह तक स्कूल बंद रहने के बाद राज्य सरकार ने 19 अक्टूबर से कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी थी. उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा कि, ''ऑनलाइन कक्षाएं तो ठीक हैं, लेकिन उनमें वो बात नहीं होती जो कक्षाओं में मौजूद रहने पर होती है. एक बार वक्त गुजर जाने पर शिक्षा को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती.''

जागरूकता लाने वाले कदम उठाए जाने की जरूरत नीरज कुमार पांडे ने कहा कि उनकी चिंता खासतौर पर 12वीं के छात्रों के लिए है जिन्हें स्कूल के बाद कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षाओं का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों और अभिभावकों के बीच अभी और विश्वास बहाली और जागरूकता लाने वाले कदम उठाए जाने की जरूरत है. अधिकारी के अनुसार जिले में कुल 153 स्कूल हैं, जिनमें से 53 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त हैं, जबकि शेष स्कूल स्व वित्त पोषित हैं.

अभिभावकों का रुख उत्साहजनक नहीं एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य रेणु सिंह ने कहा कि अब तक अभिभावकों का रुख उत्साहजनक नहीं रहा है. उन्होंने कहा, ''ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये फिलहाल सुरक्षित नहीं है. नोएडा के शिवनाडर स्कूल और श्रीराम मिलेनियम स्कूल अभी भी ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

UP: अखिलेश यादव ने मायावती को दिया बड़ा झटका, 8 विधायकों से मुलाकात कर बीएसपी में लगाई सेंध

वाराणसी: विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के काम में आई तेजी, परिक्रमा मार्ग का पहला द्वार लगभग तैयार, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget