एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh 2021: तीसरे शाही स्नान में पहुंची लाखों की भीड़, कोरोना संक्रमण को लेकर मेला प्रशासन के हाथ पांव फूले

Haridwar Kumbh 2021 Shahi Snan: हरिद्वार कुंभ में आज तीसरा शाही स्नान जारी है. इस दौरान विभिन्न अखाड़ें स्नान के लिये पहुंच रहे हैं. वहीं, इतनी तादाद में लोगों की भीड़ देखकर प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं.

हरिद्वार:  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच  हरिद्वार महाकुंभ में आज तीसरा शाही स्नान है. इस दौरान जबरदस्त भीड़ उमड़ी है. जानकारी के मुताबिक, सुबह दस बजे तक करीब पांच लाख लोग पहुंच चुके हैं. शासन प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुये हैं. आपको बता दें कि, मंगलवार को कुंभ में 100 से ज्यादा श्रद्धालु संक्रमित हो गये थे, वहीं, 18 साधु-संत भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं.

आज के शाही स्नान में लाखों की भीड़ पहुंची है, इसे देखते हुये प्रशासन सतर्कता बरत रहा है. लेकिन ये संक्रमण रोकना बेहद चुनौतीपूर्ण काम होगा. आपको बता दें कि, महाकुम्भ के तीसरे शाही स्नान पर आज निरंजनी अखाड़े ने सबसे पहले स्नान किया. अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानन्द गिरी ने पहली डुबकी लगाई है.

शुरू हुआ अखाड़ों का शाही स्नान 

दूसरे नंबर पर जूना अखाड़े के सन्तों ने स्नान किया. अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने डुबकी लगाई. वहीं,  तीसरे नंबर पर महानिर्माणि अखाड़ा हर की पौड़ी पहुंचा. वहीं, बैरागी अखाड़ों की पेशवाई छावनी से शाही स्नान के लिए निकली है.

निरंजनी अखाड़े के प्रस्थान करने के बाद तुरंत ही ब्रह्मकुंड घाट पर साफ सफाई करवाई गई. जल पुलिस लगातार समय से सन्यासियों को स्नान करके भेजने में सहयोग कर रही है. निरंजनी अखाड़े के बाद जूना अखाड़ा हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान करने पहुंचा. जूना अखाड़ा वह अखाड़ा है जिसे नागा साधुओं की संख्या के मामले में सबसे बड़ा अखाड़ा माना जाता है. 

जूना अखाड़ा में सबसे ज्यादा नागा सन्यासी

जूना अखाड़े में करीब चार लाख सन्यासी हैं. जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज हैं. इसे रूद्र अखाड़ा भी कहा जाता है. जूना अखाड़े के हर की पौड़ी पहुंचने पर पूरा घाट हर हर मां गंगे के नारों से गुंजायमान हो गया. शंख की ध्वनि ने वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया. भस्म लपेटे इन नागा सन्यासियों को देखकर भारतीय परंपरा के एक अलग रूप से परिचित हुये.

जूना अखाड़े के इष्ट देव भगवान दत्तात्रेय हैं जो कि रुद्रावतार हैं. इस अखाड़े के अंतर्गत आह्वान,अलखिया व ब्रह्मचारी भी हैं. जूना अखाड़े से ही अनुबंधित किन्नर अखाड़ा ने जूना अखाड़े के प्रमुख सन्यासियों के स्नान के बाद शाही स्नान के लिए मां गंगा में डुबकी लगाई. किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ ही अन्य सभी किन्नर संतों ने शाही स्नान में भाग लिया.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए सामने, कुंभ नगरी हरिद्वार में भी कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब की लत ने छीनी घर की खुशियां, युवक की मौत से परिवार में पसरा मातम
शराब की लत ने छीनी घर की खुशियां, युवक की मौत से परिवार में पसरा मातम
गाजीपुर: टोल और रॉयल्टी बचाने का नया खेल, ट्रक से मिले 6 फर्जी नंबर प्लेट, ऐसे बदलते थे माफिया
गाजीपुर: टोल और रॉयल्टी बचाने का नया खेल, ट्रक से मिले 6 फर्जी नंबर प्लेट, ऐसे बदलते थे माफिया
Sant Kabir Nagar: शिक्षक को लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, तीन बड़ी घटनाओं का हुआ खुलासा
संत कबीर नगर: शिक्षक को लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, तीन बड़ी घटनाओं का हुआ खुलासा
योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को दी बड़ी सौगात, 6 महीने तक के लिए बनेंगे प्रशासक
योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को दी बड़ी सौगात, 6 महीने तक के लिए बनेंगे प्रशासक

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें आगे क्या होगा
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
Embed widget