एक्सप्लोरर

आसमान से बरस रही आग, देश का सबसे गर्म शहर बना प्रयागराज, 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा

यागराज का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हाफ सेंचुरी के करीब पहुंच चुके तापमान ने इसके साथ ही 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं और सूरज की तपिश ने लोगों की जीना मुहाल कर रखा है। संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। गर्मी रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले तीन दिनों से प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है और यहां तापमान 48 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है।

बरस रहे अंगारे

बीते चौबीस घंटों में प्रयागराज का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हाफ सेंचुरी के करीब पहुंच चुके तापमान ने इसके साथ ही 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 1994 के मई महीने में पारा 48. 4 डिग्री पर गया था। 2013 और 2016 में भी तापमान ने 48  डिग्री का आंकड़ा पार किया था, लेकिन पारा 48.6 के पार नहीं गया था। प्रयागराज में लगातार चार दिनों से तापमान 47 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह सामान्य से करीब सात डिग्री ज्यादा है।

हाल है बेहाल

सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों के चलते प्रयागराज का जन जीवन बेहाल हो गया है। यहां दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग बेहद ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते हैं। रिकॉर्डतोड़ गर्मी की वजह से सैकड़ों लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रयागराज में मानसून 25 जून के करीब दस्तक देता है। ऐसे में यहां के लोगों को फिलहाल झुलसा देने वाली गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। गर्मी के चलते यहां के स्कूल तीस अप्रैल से ही बंद हैं।

आसमान से बरस रही आग, देश का सबसे गर्म शहर बना प्रयागराज, 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा

सेहत पर असर

भीषण गर्मी में कूलर और पंखे पहले ही जवाब दे चुके थे, लेकिन अब एसी भी भीषण गर्मी के आगे बेबस साबित हो रहे हैं। सूर्य देव की नाराजगी न सिर्फ लोगों को परेशान कर रही है बल्कि जिंदगी व सेहत पर भारी भी पड़ रही है। तमाम लोग सड़कों पर चलते हुए अचानक गश खाकर गिर रहे हैं। प्रशासन द्वारा प्याऊ के इंतजाम नहीं किये जाने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। लोगों का मानना है कि जब मई महीने में यह हाल है तो जून में क्या होगा। सूरज की तपिश के चलते सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू सा नजारा है। वैसे मौसम के जानकारों का कहना है कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी इस बार अच्छे मानसून का संकेत है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget