एक्सप्लोरर

Unlock 1.0 इलाहाबाद हाईकोर्ट में 80 दिनों बाद शुरू हुई मुकदमों की सुनवाई, फाइलों को किया गया सैनिटाइज

लंबे अरसे के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो गई है. सरकार के दिशा निर्देशों की पूरा ध्यान रखा जा रहा है. मुकदमों से संबंधित फाइलों को सैनिटाइज करने के बाद कोर्ट रूम में लाया जा रहा है

प्रयागराज. कोरोना की वैश्विक महामारी को लेकर 19 मार्च से बंद इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधानपीठ और लखनऊ में आज से खुली अदालत में मुकदमों की सुनवाई शुरु हो गई है। कोरोना को लेकर किए गए लॉकडाउन के चलते अब तक खुली अदालतों में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। अब तक ऑन लाइन दाखिले पर अर्जेंसी के आधार पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ही मुकदमों की सुनवाई हो रही थी। लेकिन आज से शुरु हो रही नई व्यवस्था के तहत न्यायमूर्तियों और स्टाफ की न्यूनतम संख्या के साथ विशेष पीठें बैठेंगी। आज से मुकदमों की सुनवाई के लिए कोर्ट के आदेश से तीन जून से मैनुअल दाखिले भी शुरु कर दिए गए थे।

हाईकोर्ट के हर अनुभाग से सभी फाइलों को सैनीटाइज कर के ही कोर्ट में भेजा जाएगा। वकील बगैर कोट और गाउन के कोर्ट रुम में बहस कर सकेंगे। वकीलों के लिए परिसर में प्रवेश के अलग से गेट निर्धारित किए गए हैं। हाईकोर्ट में वकीलों का प्रवेश ई -पास के जरिए होगा। कोरोना के चलते 65 वर्ष से अधिक की आयु वाले वकील परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हाईकोर्ट की ओर से उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग से बहस करने की सुविधा दी जाएगी। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में बैठने वाले वकीलों के चेंबर और कैंटीन बंद रहेंगे। सभी वकीलों और स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उन्हें फिजिकल एवं सोसल डिस्टेन्सिंग का भी पालन करना होगा। कोर्ट रुम में किसी भी दशा में 6 से अधिक वकील मौजूद नहीं रहेंगे। बहस करने के बाद वकील तुरंत कोर्ट रुम से बाहर चले जाएंगे।

हॉटस्पॉट एरिया से नहीं आ सकेंगे वकील

हॉट स्पॉट एरिया में रहने वाले वकीलों को न्यायालय में आने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें इसकी अनुमति भी नहीं दी गई है। कोर्ट परिसर में शराब पीकर आना पान गुटखा तंबाकू खाना प्रतिबंधित किया गया है। यह दंडनीय अपराध होगा और परिसर में थूकना भी अपराध होगा। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही वकीलों और स्टाफ को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इलाहाबाद और लखनऊ में सीएमओ और मेडिकल स्टाफ को मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का आदेश दिया गया है। कोर्ट खुलने से पहले परिसर को सेनिटाइज कराया गया है। इसके साथ ही नियमित सैनिटाइजेशन के भी निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट परिसर के आसपास की दुकानें भी बंद रहेंगी। कोर्ट आने वाले अधिवक्ताओं को अपने वाहन पार्किंग दूर-दूर करनी होगी। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। ई-दाखिला एवं शारीरिक रूप से उपस्थित होकर दोनों दाखिले चालू रहेंगे।

पोलो ग्राउंड के पास सेक्शन एवं वादकारियों के शेड में सिविल क्रिमिनल एवं सभी प्रकार की अर्जी दाखिल होंगी। एफिडेविट पी मोड में भी दाखिल की जा सकेगी। हलफनामा न दे पाने की स्थिति में अंडरटेकिंग देनी होगी। गेट नंबर तीन और गेट नंबर एक से वकीलों को परिसर में प्रवेश मिलेगा। कोर्ट में बहस की जा सकेगी और मांगने पर वकीलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा दी जाएगी। न्यायालय परिसर में स्टाफ को गेट नंबर तीन बी से प्रवेश दिया जाएगा। हाईकोर्ट में आज से कोरोना कमेटी के सुझाव पर चीफ जस्टिस गोविंद माथुर के आदेश से रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से तीस मई को जारी की गई गाइडलाइन के तहत ही न्यायिक कार्य किए जायेंगे।

ये भी पढ़ें.

यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स, काशी में महादेव के दर्शनों का करना होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget