एक्सप्लोरर

जौहर युनिवर्सिटी में छापेमारी मामले में हाईकोर्ट ने मांगा यूपी सरकार से जवाब

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की रामपुर स्थित अली जौहर युनिवर्सिटी में पुलिस की छापेमारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है। साथ ही जिले के डीएम और एसपी से जवाब तलब किया गया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मोहम्मद अली जौहर युनिवर्सिटी से चोरी की किताबें बरामद होने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने इस मामले में यूपी सरकार के साथ ही रामपुर के डीएम व एसएसपी से भी जवाब मांगा है। इन सभी को जवाब दाखिल करने के लिए पांच दिनों की मोहलत दी गई है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में यूपी सरकार को यह भी आदेश दिया है कि वह जौहर युनिवर्सिटी में कोई भी ऐसी कार्यवाही न करें, जो नियम व अदालतों के आदेश की अवमानना के दायरे में आता हो। अदालत इस मामले में छह अगस्त को फिर से सुनवाई करेगी।

जौहर युनिवर्सिटी में मदरसे से चोरी हुई किताबों की बरामदगी के लिए पुलिस ने दो दिनों तक छापेमारी की थी। इसके खिलाफ युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। युनिवर्सिटी की अपील पर हाईकोर्ट ने आज बिना नंबर के इस मामले में सुनवाई की। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि जौहर युनिवर्सिटी में नियमों के मुताबिक ही कार्यवाही हुई है। मदरसा आलिया से चोरी हुई किताबें यहां रखी होने की खबर थी, जिस पर छापेमारी कर किताबें बरामद की गईं।

युनिवर्सिटी की तरफ से अदालत में कहा गया कि बिना सर्च वारंट यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस ने घुस कर चांसलर मोहम्मद आजम खान के कार्यालय में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। युनिवर्सिटी ने पुलिस की इस कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश का खुला उल्लंघन बताया है। मामले की सुनवाई जस्टिस शशिकांत गुप्ता और जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी की खंडपीठ में हुई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSRTC News: परिवहन निगम के 18 हजार से अधिक चालकों का हुआ चेकअप, जानें क्यों?
UPSRTC News: परिवहन निगम के 18 हजार से अधिक चालकों का हुआ चेकअप, जानें क्यों?
फतेहपुर: जल संरक्षण के लिए 'मिशन 300' शुरू, तालाब बचाने के लिए प्रशासन की पहल
फतेहपुर: जल संरक्षण के लिए 'मिशन 300' शुरू, तालाब बचाने के लिए प्रशासन की पहल
यूपी के स्कूलों में AI-रोबोटिक्स की एंट्री, 600 विद्यालयों में बनेंगी हाईटेक ड्रीम लैब्स
यूपी के स्कूलों में AI-रोबोटिक्स की एंट्री, 600 विद्यालयों में बनेंगी हाईटेक ड्रीम लैब्स
यूपी में अब गांव-गांव बजेगा मौसम खतरे का अलर्ट, आंधी-तूफान से पहले लोगों तक पहुंचेगी चेतावनी
यूपी में अब गांव-गांव बजेगा मौसम खतरे का अलर्ट, आंधी-तूफान से पहले लोगों तक पहुंचेगी चेतावनी

वीडियोज

UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir
Abp Report | Iran US War | Inflation: मिडिल ईस्ट में जंग और भारत में 'तेल' की आग! | Crisis
Vasudha: 😯Karishma का खेल खत्म, Chandrika की घर वापसी का जश्न! #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget