एक्सप्लोरर

Video: बुजुर्ग पिता को बेटियों ने सरेआम डंडे से पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग, वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो बेटियों ने अपने बुजुर्ग पिता को डंडों से पीट दिया. आरोप है कि पिता नशे का आदी है और नशे के लिए जमीन बेच रहा है. देखें वायरल वीडियो.

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. यहां दो सगी बेटियों ने अपने ही बुजुर्ग पिता की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. यह पूरी घटना खुले में, लोगों की भीड़ के सामने हुई, लेकिन वहां मौजूद किसी ने भी बुजुर्ग को बचाने की कोशिश नहीं की. बल्कि कई लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे और कुछ ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया.

बेटियों ने पिता को मारे डंडे

मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिखाई देता है कि दोनों बेटियां अपने पिता को बार-बार डंडे से मार रही हैं और वह दर्द से कराह रहे हैं. भीड़ में से किसी ने बीच-बचाव नहीं किया.

पीड़ित बुजुर्ग का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन मारपीट करने वाली बेटियों ने आरोप लगाया कि उनका पिता शराब और अन्य नशे का आदी है. उनका कहना है कि पिता नशे के लिए अपनी जमीन और संपत्ति बेच रहा है, जिससे परिवार की हालत खराब हो रही है. बेटियों का दावा है कि कई बार समझाने के बावजूद पिता अपने गलत कामों से बाज नहीं आ रहे थे, इसलिए उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा.

वीडियो के आधार पर जांच शुरु

दूसरी ओर, इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को दो गुटों में बांट दिया है. कुछ लोग बेटियों के कदम को गलत बताते हुए इसे बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार कह रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अगर पिता वाकई जमीन बेचकर नशे में डूबे हैं, तो बेटियों की नाराजगी जायज है, लेकिन मारपीट किसी भी सूरत में सही नहीं है.

फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और कहा है कि वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी. अगर बुजुर्ग की तरफ से या किसी गवाह की तरफ से शिकायत मिलती है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Video: 8 साल बाद मिला खोया हुआ बेटा, गले लग खूब रोए मां और भाई, जिसने वीडियो देखा हो गया भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget