एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: भोले बाबा के आश्रम के बाहर क्यों तैनात की गई थी पुलिस, जानें क्या बोले मैनपुरी DSP?

Hathras Stampede Update: यूपी का हाथरस में हुए हादसे के बाद भोले बाबा अंडरग्राउंड हो गए हैं. इस बीच मैनपुरी में बाबा के आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बुधवार को भी डीएसपी और एसपी सिटी आश्रम पहुंचे.

Bhole Babaa Ashram in Mainpuri: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे के बाद से ही भोले बाबा अंडरग्राउंड हो गया है. मंगलवार देर रात को भी पुलिस भोले बाबा के मैनपुरी स्थिति आश्रम पहुंची थी और बुधवार को भी पुलिस की टीम जांच के लिए आश्रम पहुंची है लेकिन, बाबा नहीं मिले. इस बीच बाबा के आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात हैं. जिस पर अब डीएसपी सुनील कुमार का बयान सामने आया है. 

बुधवार को डीएसपी सुनील कुमार के साथ पुलिस की टीम भोले बाबा के आश्रम पहुंची और करीब एक घंटे तक अंदर रही. भोले बाबा के आश्रम के बाहर बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती पर डीएसपी ने कहा कि हमारी टीम अंदर और बाहर हर दिन सर्च करते हैं ताकि कोई दिक्कत न हो. पुलिस की टीम कल भी यहां पर तैनात थी और आज भी तैनात हैं. 

पुलिस की तैनाती पर डीएसपी का जवाब

वहीं जब उनसे आश्रम में बाबा के होने पर सवाल किया गया तो डीएसपी ने इस बार से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि "आश्रम के अंदर 40-50 सेवादार हैं. इनमें महिलाएं और पुरूष दोनों शामिल हैं. वो (भोले बाबा) अंदर नहीं हैं, न तो वह कल थे और न ही आज हैं. हम ड्यूटी बाहर कर रहे हैं. वहीं भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस की तैनाती पर एसपी सिटी राहुल मिठास ने भी आश्रम में बाबा के नहीं मिलने का दावा किया है. एसपी सिटी ने कहा, "मैं आश्रम की सुरक्षा जांचने आया था. यहां कोई नहीं मिला है."

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात 9.30 बजे एसपी सिटी राहुल मिठास आश्रम पहुंचे थे. उन्होंने पुलिसकर्मियों को कुछ निर्देश दिए और वापस चले गए. आधे घंटे पर एसपी सिटी, एसओजी टीम आई और आश्रम के अंदर गई थी. 

दरअसल इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में आश्रम के सेवादारों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भोले बाबा आश्रम के अंदर ही है. हाथरस हादसे के बाद बाबा यहां आए थे और तब से बाहर नहीं गए हैं. हालांकि पुलिस की ओर से इन दावों से इनकार किया गया हैं. 

हाथरस हादसा: बाबा की तलाश में मैनपुरी के आश्रम पहुंची पुलिस, DSP और SOG की टीम मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget