एक्सप्लोरर

UP News: हाथरस के स्कूल में 'राम-राम' बोलने पर शिक्षक ने छात्र को लगाई फटकार, तिलक लगाकर आने पर भी है रोक

Hathras School News: इस मामले को बढ़ता देख जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने एक्शन लेते हुए एक जांच कमेटी गठित की है. इस जांच कमेटी में एसडीएम सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारी हैं.

Hathras News: हाथरस के एक निजी स्कूल में राम नाम बोलने पर स्कूल प्रबंधक द्वारा विरोध करते हुए छात्र को फटकाराने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां राम नाम बोलने और तिलक लगाकर आने पर है पाबंदी लगाई जाती है. जिसकी सूचना मिलते ही हिंदू वादी संगठन ने स्कूल पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद स्कूल के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए. वहीं स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों से इनकार किया है, इधर मामले को बढ़ता देख जिलाधिकारी ने टीम बना दी है और टीम जांच में जुट गई है. वहीं स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को हटा दिया है.

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा स्थित सायरा मंसूर पब्लिक स्कूल में एक छात्र द्वारा राम-राम बोलने पर स्कूल के प्रबंधक द्वारा उसे फटकारने और राम नाम बोलने पर रोक लगाने का मामला सामने आया. इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने एक जांच कमेटी गठित की है. जांच कमेटी में एसडीएम सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारी हैं और 2 दिन के अंदर जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी.

इधर स्कूल प्रबंधक ने इन आरोपों को निराधार बताया है. वहीं हिंदूवादी संगठन के लोग सैकडों की संख्या में स्कूल के बाहर पहुंच गए और जय श्री राम के नारे लगाने लगे. इसके साथ ही स्कूल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया. सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल पहुंच गए है.

बता दें कि चंदपा कोतवाली क्षेत्र में गांव परसारा में सीबीएसई का साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल है. कुछ गांव के लोगों का कहना है कि जब स्कूल में एक छात्र ने राम-राम कह दिया तो स्कूल के प्रबंधक ने उसे काफी फटकार लगाई. एक ग्रामीण का कहना है कि यहां राम नाम बोलने पर प्रतिबंध है. वहीं स्कूल प्रबंधन ने इस सभी आरोपों को निराधार बताया है. इस पर ग्रामीण विजयपाल का कहना है कि यहां बच्चों को तिलक लगाकर भी नहीं आने दिया जाता. कुछ छात्रों ने भी दबी ज़ुबान में यही बताया. हालांकि इस मामले को लेकर किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. स्कूल के प्रबंधक सलमान किदवई ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है. हाथरस उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार ने बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा जांच टीम बनाई गई है, जो जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, अभी आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया है.

Ayodhya Ram Mandir: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार को नहीं मिला आमंत्रण, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जताई ये इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget