एक्सप्लोरर

हाथरस कांड पर चौंकाने वाला खुलासा, सत्संग से पहले पुलिस से उलझ गए थे सेवादार

Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग वाले दिन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भोले बाबा के कार्यक्रम में कितनी ज्यादा की भीड़ उमड़ी थी. इसमें दूर-दूर तक लोग दिखाई दे रहे हैं.

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग को लेकर बड़ा खुलासा है. बाबा के जिस सत्संग में ढाई लाख की भीड़ उमड़ी थी, उसकी पूरी कमान खुद बाबा के सेवादारों ने ही संभाली हुई थी. ये सेवादार सत्संग की सुरक्षा से लेकर तमाम इंतजाम खुद ही देख रहे थी. यही नहीं ड्यूटी पर जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. उन्हें भी सेवादारों ने वहां से हटा दिया था. 

हाथरस में सत्संग वाले दिन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भोले बाबा के कार्यक्रम में कितनी ज्यादा की भीड़ उमड़ी थी. इसमें दूर-दूर तक लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं. वहीं जीटी रोड पर भी भारी संख्या में बाबा के सेवादार अपने खास ड्रेस कोड में तैनात दिखाई दे रहे हैं. 

हाथरस मामले में चौंकाने वाला खुलासा
भोले बाबा के कार्यक्रम को लेकर कई बड़ी बातें सामने आई है. बाबा के कार्यक्रम में उस दिन आठ हजार सेवादार मौजूद थे जो सुरक्षा और इंतज़ाम की व्यवस्था देख रहे थे. इन सेवादारों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को भी उनके स्थान से हटा दिया था. जिसे लेकर पुलिसकर्मियों और सेवादारों के बीच कार्यक्रम शुरू होने से पहले बहस भी हुई थी. 

पुलिस ने जब बाबा का आने जाने वाला रूट ब्लॉक किया था तो वहां पर भी बाबा के ब्लैक कमांडो ने पुलिस वालों को पीछे करके खुद ड्यूटी में लग गए थे. पुलिस संख्या बल कम होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने थोड़े विरोध के बाद उनकी बात मान ली थी. 

सेवादारों ने संभाल रखी थी व्यवस्था
बाबा का जहां सत्संग हुआ था वहां उनके सेवादार ही सारी व्यवस्थाएं देख रहे थे. यातायात से लेकर पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं में बाबा के वॉलेंटियर्स ने ही मोर्चा संभाल रखा था. घटना के वक्त भी बाबा के सेवादार ही आगे खड़े थे. जब भीड़ बाबा के चरण रज पाने के लिए टूटी तो सेवादारों ने उन्हें हटाने की कोशिश की और पीछे की ओर धकेलना शुरू कर दिया. 

सेवादार लोगों को मोबाइल से वीडियो बनाने से भी मना कर रहे थे. वो नहीं चाहते थे किसी तरह भी इस कार्यक्रम में आने वाली भीड़ वीडियो में दिखाई दे. इसकी एक वजह ये भी है कि आयोजकों ने सिर्फ 80 हजार लोगों के आने की परमिशन ली थी जबकि कार्यक्रम में उससे कहीं ज्यादा ढाई लाख लोग पहुंचे थे. 

इधर घटना के बाद से भोले बाबा भी अंडरग्राउंड हो गया है. इस बीच इस हादसे पर उसकी प्रतिक्रिया सामने आई है. बाबा ने सफाई दी है कि हादसे के वक्त वो मौजूद नहीं था. उसके जाने के बाद भगदड़ मची. बाबा ने भगदड़ के लिए अराजक तत्वों को जिम्मेदारी ठहराया है. 

Watch: हाथरस हादसे का नया वीडियो आया सामने, दिखी बाबा की महिला ब्रिगेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget